डूंगरपुर, 28 मई। जनगगणगना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानो ं की गणना प्रगणकों पर्यवेक्षको द्वारा 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक फील्ड कार्य किया जाना है, जिसमे ं उनको आवंटित ब्लॉक का नजरी नक्शा निर्माण करने के पश्चात उस ब्लॉक में स्थित समस्त प्रकार के भवनों का चिन्हिकरण कर उसमें रहने वाले सदस्यों, मकान की स्थिति एवं मकान मे ं उपलब्ध सुविधाओ ं से सम्बन्धित निर्धारित प्रश्नों की जानकारी लेकर मोबाईल एप मे ं इन्द्राज किया गया।
उपजिला जनगणना अधिकारी उपनिदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अमित शर्मा ने बताया कि उक्त कार्य हेतु 15 चार्ज स्तरों पर 2674 मकान सूचीकरण ब्लॉकों का गठन किया गया है, जिनमें प्रगणकों द्वारा फील्ड कार्य किया जा रहा है एवं फील्ड कार्य की सतत मॉनिटरिंग जिला स्तरीय जनगणना प्रकोष्ठ एवं सम्बन्धित चार्ज जनगणना अधिकारी द्वारा की जा रही है व जिला स्तर से निरन्तर जनगणना हेतु निर्धारित पोर्टल पर कार्य प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये जा रहे है। प्रगणकों / पर्यवेक्षकों की मोबाईल एप सम्बन्धित समस्या के समाधान हेतु जिला स्तरीय जनगणना सेल द्वारा तकनीकी समस्याओ ं का समाधान किया जा रहा है, साथ ही जिले में नियुक्त 2 मास्टर ट्रेनर्स व 53 फील्ड ट्रेनर्स द्वारा भी समय-समय पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक सहायता प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में निर्धारित समस्त 2674 मकान सूचीकरण ब्लॉक में से 2669 मकान सूचीकरण ब्लॉक में मोबाईल एप में कार्य प्रारम्भ कर लिया है व जिले में अब तक कुल 18 मकान सूचीकरण ब्लॉक ने शत-प्रतिशत कार्य कर लिया है।
