श्रमिको को स्कील, रीस्कील, क्रोसस्कीलिंग करने की जरूरत – प्रो. सारंगदेवोत
क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न श्रमिकों के कल्याण के लिए जारी केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति करें जागरूक उदयपुर 24 मार्च / दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय उदयपुर के क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को राजस्थान विद्यापीठ विवि के कुलपति सचिवालय के सभागार में सम्पन्न हुई। प्रारंभ में पदेन सचिव व क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी जगदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ष 2025-26 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सिंह ने कहा कि पूर्व में लिये गये सभी निर्णयों की क्रियांविति हो चुकी है।…
