रोटरी क्लब अशोका का नवीन सत्र आज से, जल्द ही नई कार्यकारिणी का होगा पदभार ग्रहण समारोह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

रोटेरियन आलोक गुप्ता होंगे अध्यक्ष, रोटरोयन डॉ. पूजा देविजा संभालेंगी सचिव पद की जिम्मेदारी
उदयपुर। रोटरी क्लब अशोका का नवीन सत्र 2026-27 आज से प्रारंभ हो रहा है। नए कार्यकाल के शुभारंभ के साथ क्लब समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति देगा।

क्लब के संरक्षक एवं संस्थापक रोटेरियन मुकेश माधवानी ने बताया कि नए सत्र में सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी पदभार ग्रहण करेगी। क्लब का लक्ष्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग तक सेवा गतिविधियों का लाभ पहुँचाना तथा रोटरी के सेवा मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाना है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन आलोक गुप्ता ने बताया कि आगामी वर्ष में स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से रोटरी क्लब अशोका सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

नवनिर्वाचित सचिव रोटेरियन डॉ. पूजा देविजा ने कहा कि क्लब की पूरी टीम संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त एवं सेवा-समर्पित बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी।

नवगठित कार्यकारिणी में रोटेरियन आलोक गुप्ता, रोटेरियन डॉ. पूजा देविजा, रोटेरियन डॉ. रिमझिम गुप्ता, रोटेरियन हरिओम पालीवाल, रोटेरियन दिनेश अरोड़ा, रोटेरियन कपिल नेभनानी एवं रोटेरियन गणपत सालवी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!