पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही – जिला कलक्टर
जिला पर्यावरण समिति की बैठक उदयपुर, 24 मार्च। जिला पर्यावरण समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट मिनी सभागार में हुई। प्रारंभ में समिति के सदस्य सचिव उप वन संरक्षक (उत्तर) अजय चित्तौड़ा ने गत बैठक कार्यवाही की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत की। परिवहन, युडीए, नगर निगम, यातायात पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रिको , खनन आदि विभागों के अधिकारियों ने गत तीन माह की कार्यवाही का विवरण रखा। जिला कलक्टर श्री मेहता ने कहा कि आज उदयपुर अगर विश्व पटल पर छाया है तो उसके पीछे गौरव शाली इतिहास के अलावा यहां की झीलें…
