Year: 2026

जिला कलेक्टर ने ली पेट्रोलियम गैस कंपनियों की बैठक, पीएनजी कार्यों की प्रगति की समीक्षा, सड़कों की खुदाई से संबंधित दिए आवश्यक निर्देश

जिला कलेक्टर ने ली पेट्रोलियम गैस कंपनियों की बैठक, पीएनजी कार्यों की प्रगति की समीक्षा, सड़कों की खुदाई से संबंधित दिए आवश्यक निर्देश

उदयपुर, 25 मार्च। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बुधवार को पेट्रोलियम गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शहर में चल रहे पाइपलाइन गैस (पीएनजी) कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने से जुड़े कार्यों, निगम से मिलने वाली एनओसी तथा कार्यों में आ रही विभिन्न बाधाओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर पाइप्ड गैस लाइन (पीएनजी) से जोड़ा जाए, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा…
Read More
देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना प्रभावित 368 परिवारों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

देवास तृतीय व चतुर्थ परियोजना प्रभावित 368 परिवारों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

उदयपुर, 25 मार्च। उदयपुर शहर की पेयजल संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने तथा शहर की विश्वप्रसिद्ध झीलों को सैदव भरा रखने की महत्वाकांक्षी परियोजना देवास के तृतीय एवं चतुर्थ बांध परियोजना से प्रभावित परिवारों के भूमि अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन से जुड़े विषयों पर जिला स्तरीय पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन समिति की बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर श्री नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में परियोजना से प्रभावित कुल 368 परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा वितरण एवं पुनर्व्यवस्थापन योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रभावित परिवारों को यथासंभव उनके मूल…
Read More
शेफाथॉन 2026: रॉयल राजस्थान शेफ सोसाइटी के तत्वावधान में पाक-कला का महाकुंभ संपन्न, RITEX में हुनरमंद शेफ्स ने बिखेरा जादू

शेफाथॉन 2026: रॉयल राजस्थान शेफ सोसाइटी के तत्वावधान में पाक-कला का महाकुंभ संपन्न, RITEX में हुनरमंद शेफ्स ने बिखेरा जादू

उदयपुर: शहर के BN ग्राउंड में आयोजित ‘शेफाथॉन 2026’ में पाक-कला की आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रॉयल राजस्थान शेफ सोसाइटी (RRCS) के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को PHDCCI (राजस्थान चैप्टर) और Evention के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस आयोजन ने उदयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के शेफ्स को एक विश्वस्तरीय मंच प्रदान किया। आयोजन और नेतृत्व : कार्यक्रम का सफल संचालन RRCS के अध्यक्ष शेफ विमल धर के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में शेफ लव माथुर, शेफ देवेंद्र कुमार, डॉ. शेफ संगीता धर और क्यूलिनरियन रश्मी किशोर…
Read More
एकलिंगनाथ सेवा संगठन शीघ्र ही शुरु करेगा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2

एकलिंगनाथ सेवा संगठन शीघ्र ही शुरु करेगा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन उदयपुर जिले में शीघ्र ही अपने अभियान बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2 शुरु करेगा। अभियान को गति देने के लिए टीम का गठन किया जा रहा है तथा उन क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है, जहां यह अभियान पार्ट-2 के पहले चरण में चलाया जाएगा। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के पार्ट-1 की सफलता के बाद संगठन ने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में संगठन को व्यापक स्तर पर ले जाने का प्रयास किया और इस दौरान कुछ जगहों पर शाखाओं का गठन…
Read More
योगनृत्य में किया विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन

योगनृत्य में किया विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय योग शिविर में हुई प्रस्तुतियां उदयपुर, 25 मार्च। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय सभागार में योगसिद्ध बालक-बालिकाओं ने योगनृत्य प्रस्तुत कर विभिन्न योगासनों का अद्भुत प्रदर्शन किया। अवसर था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय आसान व योग नैपुण्य वर्ग की सांस्कृतिक संध्या का। तमिलनाडु प्रांत के सह शारीरिक शिक्षण कार्य प्रमुख व अखिल भारतीय आसन विषय प्रमुख सुब्रमण्यम, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो शिवसिंह सारंगदेवोत, राजस्थान क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख श्रीवर्द्धन व अखिल भारतीय योग विषय प्रमुख प्रभात आमेटा ने माँ भारती व माँ शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उमेश श्रीमाली…
Read More
साहू को उदयपुर कांग्रेस देहात जिला के प्रभारी नियुक्त

साहू को उदयपुर कांग्रेस देहात जिला के प्रभारी नियुक्त

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओ.बी.सी. विभाग के चेयरमेन हरसहाय यादव ने जारी की जिला प्रभारियों की सूचि में उदयपुर शहर ओ.बी.सी. विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दया (साहू) को उदयपुर कांग्रेस देहात जिला के प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गयी है। प्रदेश संगठन महासचिव सागर मावर ने बताया कि चेयरमेन हरसहाय यादव ने दिनांक 20.03.2026 को राजस्थान जिल्ले में संगठन को मजबूती प्रदान करना, संगठन की गतिविधियों पर ध्यान देना होगा ताकि प्रदेश में कांग्रेस बुथ स्तर पर मजबुत हो सके। आगामी दिनों में नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनाव में भी इन पदाधिकारियों की बडी जिम्मेदारी रहेगी। इनका…
Read More
मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 का भव्य आगाज आज

मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 का भव्य आगाज आज

- दूधिया रोशनी में होंगे डे-नाइट होंगे मैच उदयपुर। मेवाड़ की पर्यटन एवं आतिथ्य जगत की बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता “मेवाड़ टूरिज्म कप 2026” का आयोजन 26 मार्च से फील्ड क्लब मैदान पर किया जाएगा। टूर्नामेंट का समापन 5 अप्रैल को होगा। आयोजन डे-नाइट होगा। प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर टी-20 फॉर्मेट में आयोजित होगी, जिसमें पर्यटन एवं होटल उद्योग से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में 10 प्रमुख होटल टीमें एवं 4 अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। भाग लेने वाले प्रमुख होटल समूहों में ताज, ओबेरॉय, औरिका, रैडिसन, आईटीसी, फेयरमोंट, पैरालेल, लेकएंड, ट्राइडेंट, लीला शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एमटीसी, आरटीसी…
Read More
बीसीआई उत्सव ने ‘भारत मंडपम’ एवं राजस्थान मंडपम की तर्ज पर ‘उदयपुर मंडपम’ के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रखी मांग-संजीव पटवा

बीसीआई उत्सव ने ‘भारत मंडपम’ एवं राजस्थान मंडपम की तर्ज पर ‘उदयपुर मंडपम’ के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रखी मांग-संजीव पटवा

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा कॉन्क्लेव हब बनाने की दिशा में एक अहम पहल सामने आई है। बीसीआई उत्सव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भारत मंडपम की तर्ज पर उदयपुर में उदयपुर मंडपम स्थापित करने की मांग की है। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि उदयपुर आज देश-विदेश के पर्यटकों, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और कॉर्पोरेट इवेंट्स का बड़ा केंद्र बन चुका है, लेकिन यहां अब तक ऐसा कोई विश्वस्तरीय और एकीकृत कन्वेंशन सेंटर नहीं है, जहां बड़े स्तर के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनियां एक साथ…
Read More
चदेवरिया में श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, 21 तोपों की सलामी के साथ होगी महाआरती

चदेवरिया में श्री राम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, 21 तोपों की सलामी के साथ होगी महाआरती

उदयपुर। श्री बजरंगबली प्रचार समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चांदपोल बाहर स्थित पंचदेवरिया में श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में नवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 26 मार्च 2026, गुरुवार को श्री राम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। समिति व्यवस्थापक पंडित पवन कुमार सुखवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे होगी, जिसमें 21 जोड़ों द्वारा राम दरबार, बालाजी महाराज एवं यज्ञ देवता का वैदिक विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रीराम यज्ञ प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर 12:00 बजे…
Read More
उदयपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रमिक सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत

उदयपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रमिक सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत

उदयपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रमिक सम्मेलन में राजस्थान ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत उदयपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ महेंद्र कुमावत पहली बार उदयपुर पहुंचे और श्रमिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपतसिंह राठौड़ ने ओबीसी मोर्चा को पार्टी का मजबूत स्तंभ और पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के किसी भी व्यक्ति के कार्य एवं मदद के लिए सदैव सहयोग किया जाएगा तथा प्रशासन से समन्वय कर कार्य करवाए जाएंगे। उदयपुर की पवित्र भूमि पर प्रदेशाध्यक्ष का आगमन हमारे लिए गौरव की…
Read More
error: Content is protected !!