समन्वय से लक्ष्य पूर्ण करें – आबकारी आयुक्त
अजमेर एवं जोधपुर जोन अधिकारियों को वीसी में दिए निर्देश उदयपुर, 24 जुलाई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्व लक्ष्य, बकाया वसूली एवं निरोधात्मक कार्रवाई के प्रति गंभीर है अतः आपसी समन्वय एवं सजगता से कार्य करते हुए वांछित लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जुलाई माह के लक्ष्य में कोई कमी स्वीकार्य नही है गत राजस्व लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक तक का वृद्धि का लक्ष्य तय कर कार्य करने की आवश्यकता है जिससे माह के अन्त तक कमी को पूर्ण किया जा सके। आबकारी आयुक्त विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से अजमेर एवं जोधपुर…
