जिला कलक्टर ने किया बड़गांव क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण
शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों की ली टोह उदयपुर, 23 जुलाई। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को बड़गांव उपखंड के विभिन्न राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखेर का दौरा कर विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी लैब, पुस्तकालय,संविधान कक्ष,बाल वाटिका, विद्यालय परिसर की स्वच्छता तथा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने डीएमएफटी योजना के तहत कराए गए विकास कार्य-ड्रॉम निर्माण का निरीक्षण करते हुए उनकी गुणवत्ता की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने राजकीय…
