Month: June 2026

श्री गवालिया भेरूनाथ मन्दिर का सप्तम पाटोत्सव व ध्वजारोहण समारोह संपन्न

श्री गवालिया भेरूनाथ मन्दिर का सप्तम पाटोत्सव व ध्वजारोहण समारोह संपन्न

उदयपुर। मेनारिया समाज ग्राम सभा एवं श्री भेरूनाथ मंदिर समिति, पानेरियों की मादड़ी के तत्वावधान में आयोजित श्री गवालिया भेरूनाथ मंदिर के तीन दिवसीय सप्तम पाटोत्सव एवं ध्वजारोहण महोत्सव का समापन बड़े ही हर्षाेल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन रात्रि जागरण, पंचकुण्डीय यज्ञ, ध्वजारोहण एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति  एवं आस्था का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज के प्रवक्ता कैलाश मेनारिया ने बताया कि मंदिर पर ध्वजारोहण 98 वर्षीय भूरीलाल पुरोहित के करकमलों से तथा पंचकुण्डीय यज्ञ के मुख्य यजमान हीरालाल पानेरी के सान्निध्य में सम्पन्न…
Read More
उदयपुर कांग्रेस ने दिखाई छात्रों की गूंज

उदयपुर कांग्रेस ने दिखाई छात्रों की गूंज

उदयपुर। हमारा देश इस समय गंभीर शिक्षा और रोजगार के संकट का सामना कर रहा है। छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय के साथ लड़ने और सरकार को जवाब देने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में एआईसीसी एवं पीसीसी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को तितरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय परिसर में छात्रों की गूंज कोटा रैली में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रस्तुत मूल प्रस्तुति का डिस्प्ले प्रोजेक्टर पर क्षेत्र के छात्रों के समक्ष…
Read More
श्रम विभाग से होटल संस्थान व होटल फेडरेशन की रात्रिकालीन प्रतिष्ठान संचालन पर चर्चा

श्रम विभाग से होटल संस्थान व होटल फेडरेशन की रात्रिकालीन प्रतिष्ठान संचालन पर चर्चा

उदयपुर। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय संयुक्त श्रम आयुक्त से राज्य सरकार द्वारा जारी रात्रिकालीन संचालन संबंधी नवीन अधिसूचना पर विस्तृत चर्चा की। संस्थान के सचिव एवं फेडरेशन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि आयुक्त से हुई चर्चा के दौरान 19 जून को जारी अधिसूचना के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी प्राप्त हुई। अधिसूचना के अनुसार राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 के अंतर्गत पंजीकृत दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को निर्धारित शर्तों के अधीन रात्रिकालीन संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। अधिसूचना के अनुसार कर्मचारियों को…
Read More
ट्रक की टक्कर से कार में सवार युवक की मौत

ट्रक की टक्कर से कार में सवार युवक की मौत

उदयपुर। शहर के शोभागपुरा क्षेत्र में 100फीट रोड पर देर रात ट्रक की टक्कर से कार में सवार युवक की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार रताराम पुत्र वरदा राम सिरवी निवासी चौधरियों का बास गुडालाश मुण्डारा तहसील बाली फालना जिला पाली ने दी रिपोर्ट में बताया कि शोभागपुरा—मीरा नगर 100फीट रोड पर परमानंद गार्डन के पास ट्रक की टक्कर से कार में सवार दिलीप सिरवी 26 पुत्र देवाराम निवासी चौधरियों का बास की मृत्यु हो गई जबकि उसका साथी नरेंद्र सिंह 26 पुत्र सम्पतसिंह निवासी चौधरियों का बास गंभीर रूप…
Read More
कॉकरोज जनता पार्टी मांगेगी तो युवा हित में कांग्रेस देगी साथ—डिम्पल राठौड़

कॉकरोज जनता पार्टी मांगेगी तो युवा हित में कांग्रेस देगी साथ—डिम्पल राठौड़

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव तथा उदयपुर शहर एवं देहात सह प्रभारी डिम्पल राठौड़ ने कहा कि नीट पेपर लीक होने से आहत युवाओं और छात्रहित के साथ कांग्रेस हमेशा साथ है और साथ रहेगी। नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलनरत कॉकरोज जनता पार्टी यदि सहयोग मांगेगी तो कांग्रेस उनका भी साथ देगी। डिम्पल राठौड ने बुधवार को उदयपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवाओ से वादा करके सत्ता में आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पेपर लीक नहीं रोक पाए। केंद्र की भाजपा सरकार बच्चों के फीस के पैसों…
Read More
शुद्धता के लिए लघु उद्योगो को वित्तिय सहायता देकर बढ़ावा देगा बैंक- कटारिया

शुद्धता के लिए लघु उद्योगो को वित्तिय सहायता देकर बढ़ावा देगा बैंक- कटारिया

अम्ब्रेला ऑर्गनाइजेशन  के साथ देश का पहला सहकार डिजी लोन एप का शुभारम्भ उदयपुर 24 जून। दी उदयपुर महिला समृद्धि अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 32वीं आमसभा बुधवार 24 जून को सुखाडिया रंगमंच, टाउन हॉल पर आयोजित की गई। आम सभा 1 हजार से अधिक सदस्याओं एवं अतिथियों की उपस्थिति में एवं मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, एवं अनिता कटारिया, क्षेत्रीय अंकेक्षण आशुतोष भट्ट, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां लोकेश जोशी, उदयपुर के विशिष्ट आतिथ्य में एवं बैंक अध्यक्ष डाॅ. किरण जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवल कर किया गया। बाॅम अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीमाली…
Read More
विप्र प्रतिभाओं के सम्मान और प्रशासनिक सफलता के संकल्प का महाकुंभ 12 जुलाई को

विप्र प्रतिभाओं के सम्मान और प्रशासनिक सफलता के संकल्प का महाकुंभ 12 जुलाई को

प्रतिभाओं को मिलेगा गौरवपूर्ण मंच, प्रशासनिक सेवाओं में जाने के इच्छुक प्रतिभागियों का होगा मार्गदर्शन उदयपुर, 24 जून। विप्र समाज की उदीयमान प्रतिभाओं के सम्मान एवं युवाओं को उच्च प्रशासनिक सेवाओं की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी 12 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय तीर्थ, प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभाओं के सम्मान समारोह एवं प्रशासनिक सेवा परीक्षा मार्गदर्शन सेमिनार की तैयारियों को लेकर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक धर्मनारायण जोशी के निवास पर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं समाजोपयोगी स्वरूप प्रदान करने हेतु विभिन्न आयामों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया…
Read More
सीआई अल्फा की नई कार्यकारिणी घोषित, पुष्कर पुरोहित प्रेसिडेंट, पीयूष कोठारी सेक्रेटरी एवं राधिका सोमानी ट्रेजरर नियुक्त : मुकेश माधवानी

सीआई अल्फा की नई कार्यकारिणी घोषित, पुष्कर पुरोहित प्रेसिडेंट, पीयूष कोठारी सेक्रेटरी एवं राधिका सोमानी ट्रेजरर नियुक्त : मुकेश माधवानी

1 जुलाई 2026 से शुरू होगा नया कार्यकाल, विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बीसीआई अल्फा के आगामी कार्यकाल जुलाई से दिसंबर 2026 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा। मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई एक ऐसा परिवार है जहां सदस्य केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं रहते, बल्कि आपसी सहयोग, रिश्तों, फेलोशिप और सामूहिक विकास के माध्यम से एक-दूसरे की प्रगति में सहभागी बनते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अपने…
Read More
प्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा के लिए बोहरा गणेश जी को पीले चावल रखकर “नुता” गया

प्रभु जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा के लिए बोहरा गणेश जी को पीले चावल रखकर “नुता” गया

उदयपुर,24 जून  प्रभु जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई को जगदीश मंदिर,जगदीश चौक से निकलने वाली भव्य रथ यात्रा की सफलता के लिए प्रभु बोहरा गणेश जी को पीले चावल, श्रीफल,माला,प्रसाद आदि धरा कर  उन्हें  नुता गया,आमंत्रित किया गया और यह कामना की, की बोहरा  गणेश जी प्रभु रथ यात्रा में पधार कर रथ यात्रा को  बिना किसी विघ्न बाधा के सफलता प्रदान करें. समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को जगदीश मंदिर, जगदीश चौक से दोपहर 3:00 बजे निकलने वाली प्रभु जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा की सफलता हेतु एवं रथ यात्रा मे बोहरा…
Read More
 अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

 अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

उदयपुर, 24 जून। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यालय स्वच्छ परियोजना अंतर्गत जिला राजसमंद में संचालित पंचायत समिति आमेट, खमनोर, देलवाड़ा, कुंभलगढ़, रेलमगरा के 60 अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बड़ी स्थित स्वच्छ प्रशिक्षण भवन पर बुधवार को संपन्न हुआ। स्वच्छ के सहायक परियोजना अधिकारी इन्दर लाल भोई ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे व तीसरे दिन संभागीयो को वृति भंडारी योग प्रशिक्षक द्वारा मां-बाड़ी बालकों हेतु सूक्ष्म योग अभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया।  साथ ही नियमित योग एवं प्राणायाम अभ्यास करवाने पर जोर दिया गया। योजना प्रावधान अनुसार तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा 1 से 4…
Read More
error: Content is protected !!