अन्तर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर विशेष
नशे के अंधेरे से निकले नरपत सिंह बने हजारों युवाओं की उम्मीद, 1500 से अधिक लोगों को दिलाई नई जिंदगी नशा एक बीमारी है, अपराध नहीं-आरोग्य सेवा संस्थान के माध्यम से चला रहे जनजागरण और पुनर्वास का अभियान उदयपुर। कभी स्वयं नशे की गिरफ्त में रह चुके समाजसेवी नरपत सिंह चैहान आज हजारों युवाओं और परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वे अपने आरोग्य सेवा संस्थान के माध्यम से नशे के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन चला रहे हैं। उनकी अथक मेहनत और समर्पण से अब तक 1500 से…
