1 जुलाई 2026 से शुरू होगा नया कार्यकाल, विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बीसीआई अल्फा के आगामी कार्यकाल जुलाई से दिसंबर 2026 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा।
मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई एक ऐसा परिवार है जहां सदस्य केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं रहते, बल्कि आपसी सहयोग, रिश्तों, फेलोशिप और सामूहिक विकास के माध्यम से एक-दूसरे की प्रगति में सहभागी बनते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण के बल पर बीसीआई अल्फा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
उन्होंने बताया कि पुरोहित कैफ़े के ओनर पुष्कर पुरोहित को प्रेसिडेंट, रंजना भाटी एवं दिलीप बालचंदानी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ऐकार्थ पुरोहित को वाइस प्रेसिडेंट, जीवन सिंह सोलंकी को जनरल सेक्रेटरी, पियूष कोठारी को सेक्रेटरी, सी.पी. शर्मा को जॉइंट सेक्रेटरी, राधिका सोमानी को ट्रेजरर, लोकेश जोशी को जॉइंट ट्रेजरर तथा भरत पुरस्वानी एवं विपुल जोशी को स्पोक्सपर्सन नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा रीना गोस्वामी को कनेक्ट कोऑर्डिनेटर (मीटिंग्स एवं वर्कप्लेस), कन्हैया राजगोपाल को बिजनेस ग्रोथ कोऑर्डिनेटर, रतन सिंह सोलंकी को वन-टू-वन कोऑर्डिनेटर, अंकित सिसोदिया एवं अनुराग ऐरन को स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, विजय कुमावत एवं योगेश नागदा को इवेंट कोऑर्डिनेटर, अरुण चौबीसा को अटेंडेंस कोऑर्डिनेटर, डॉ. आशीष सामर को मेडिकल कोऑर्डिनेटर, योगेश नागदा को ग्रीटिंग कोऑर्डिनेटर, मनीष जोशी को मेंबरशिप ग्रोथ कोऑर्डिनेटर तथा महेश सिंहवी को एग्जीक्यूटिव मेंबर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि विप्लव जैन एवं देवेन्द्र सिंह करीर को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त प्रेसिडेंट पुष्कर पुरोहित ने कहा कि बीसीआई अल्फा का उद्देश्य सदस्यों के बीच मजबूत नेटवर्किंग, व्यवसायिक अवसरों का विस्तार, आपसी सहयोग और पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
बीसीआई अल्फा परिवार ने आगामी कार्यकाल में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा “टुगेदर वी वर्क, टुगेदर वी ग्रो, टुगेदर वी सक्सीड” के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक सदस्य की प्रगति और व्यवसायिक विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।
