अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 24 जून। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा स्वीकृत कार्यालय स्वच्छ परियोजना अंतर्गत जिला राजसमंद में संचालित पंचायत समिति आमेट, खमनोर, देलवाड़ा, कुंभलगढ़, रेलमगरा के 60 अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बड़ी स्थित स्वच्छ प्रशिक्षण भवन पर बुधवार को संपन्न हुआ।

स्वच्छ के सहायक परियोजना अधिकारी इन्दर लाल भोई ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे व तीसरे दिन संभागीयो को वृति भंडारी योग प्रशिक्षक द्वारा मां-बाड़ी बालकों हेतु सूक्ष्म योग अभ्यास एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया।  साथ ही नियमित योग एवं प्राणायाम अभ्यास करवाने पर जोर दिया गया। योजना प्रावधान अनुसार तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा 1 से 4 तक अध्यापन कार्य हेतु शिक्षा विभाग के प्रशिक्षित संदर्भ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें सत्यवीर सिंह, ओमप्रकाश खटीक ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक अबसार अहमद, प्रकाश चंद्रा भील समेत कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

मोटरयान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर के 2 लाख स्वीकृत
उदयपुर, 24 जून। दावा परिनिर्धारण आयुक्त (जिला मजिस्ट्रेट) गौरव अग्रवाल ने अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 2 लाख रूपये की प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। 15 दिसंबर 2024 को रघुमहल होटल के पास अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में चुरू जिले के हरवेन्द्र मीणा की मृत्यु हो गई थी। दावा परिनिर्धारण आयुक्त ने मृतक की विधिक प्रतिनिधि उसकी माता श्रीमती कमला को यह राशि स्वीकृत करते हुए तोषण निधि से भुगतान की अनुमति प्रदान की।

पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति उदयपुर में कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में करेंगी चर्चा
उदयपुर, 24 जून। राजस्थान विधानसभा की पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेेट सभागार में बैठक कर जिले में सरकार द्वारा वर्तमान में पिछडे वर्ग के हितार्थ किए जा रहे विकास कार्य, कल्याणकारी योजनाओं एवं आरक्षण के संबंध में विमर्श करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने दो दिवसीय दौरे में समिति उदयपुर एवं आसपास गांवों-ढाणियों में दौरा कर वहां अवस्थित आमजन के साथ चर्चा भी करेंगी। शनिवार को समिति का उदयपुर से जयपुर प्रस्थान का कार्यक्रम है। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!