श्री गवालिया भेरूनाथ मन्दिर का सप्तम पाटोत्सव व ध्वजारोहण समारोह संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। मेनारिया समाज ग्राम सभा एवं श्री भेरूनाथ मंदिर समिति, पानेरियों की मादड़ी के तत्वावधान में आयोजित श्री गवालिया भेरूनाथ मंदिर के तीन दिवसीय सप्तम पाटोत्सव एवं ध्वजारोहण महोत्सव का समापन बड़े ही हर्षाेल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन रात्रि जागरण, पंचकुण्डीय यज्ञ, ध्वजारोहण एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति  एवं आस्था का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज के प्रवक्ता कैलाश मेनारिया ने बताया कि मंदिर पर ध्वजारोहण 98 वर्षीय भूरीलाल पुरोहित के करकमलों से तथा पंचकुण्डीय यज्ञ के मुख्य यजमान हीरालाल पानेरी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से क्षेत्र एवं समाज की सुख-समृद्धि तथा कल्याण की कामना की गई। इस धार्मिक महोत्सव में मेनारिया समाज के चारों जोन गिर्वा जोन, वल्लभनगर जोन, चित्तौड़ जोन एवं एमपी जोन से हजारों की संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भगवान भेरूनाथ के दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर मेनारिया समाज ग्राम सभा के संरक्षक रामनारायण सखावत, ललित सखावत, अध्यक्ष बंशीलाल नाथावत, महामंत्री किशनलाल नेतावत, कोषाध्यक्ष कैलाश सखावत, मंदिर के मुख्य भोपाजी गोपीलाल सखावत, निर्माण समिति के अध्यक्ष अंबालाल सोमावत, उपाध्यक्ष छगनलाल कचरावत, श्री भेरूनाथ मंदिर समिति के समस्त सदस्य, ग्राम सभा के सभी पदाधिकारी, समाजजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे जिन्होंने महाप्रसादी का लाभ लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!