लोक राहत के पर्याय बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर: अब तक 2905 शिविरों में लाखों प्रकरणों का निस्तारण
उदयपुर, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जन कल्याणकारी सोच के अनुरूप सरकार की योजनाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं का त्वरित लाभ जन-जन को पहुंचाने के उद्देश्य से विगत 12 जून से आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों ने लाखों की तादाद में आम जन को राहत पहुंचाई है। सरकार के इस महत्वपूर्ण अभियान ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही से राहत की आस लगाए आम जन के जीवन में खुशियां लौटायी हैं। 22 जून तक कुल 2905 स्थानों पर शिविर लगाए जा चुके हैं। विभिन्न विभागों…
