कैट उदयपुर चैप्टर करेगा संगठन का व्यापक विस्तार, व्यापारिक हितों की लड़ाई होगी और मजबूत : गलूंडिया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– व्यापारिक समस्याओं पर मंथन, विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग समितियों के गठन का निर्णय
उदयपुर, 18 जुलाई। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) उदयपुर चैप्टर की सामान्य बैठक होटल गोरबंध में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं चैप्टर संरक्षक मनीष गलूंडिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग जगत के समक्ष आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।
चैप्टर अध्यक्ष दिनेश चोरडिय़ा ने बताया कि बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी की जटिलताओं, श्रम कानूनों, व्यापार में बढ़ते डिजिटलीकरण, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। साथ ही युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स को व्यापारिक गतिविधियों से जोडऩे पर भी विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं चैप्टर संरक्षक मनीष गलूंडिया ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कैट उदयपुर चैप्टर का व्यापक संगठन विस्तार किया जाएगा। इसके तहत व्यापारियों, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों को संगठन से जोडक़र उन्हें एक मजबूत मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे व्यापारिक हितों की प्रभावी पैरवी की जा सके।
चैप्टर महासचिव महेंद्र तलेसरा ने बताया कि संगठन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा। इनमें बी-टू-बी, बी-टू-सी, सोशल मीडिया एवं व्यापार प्रोत्साहन, गवर्नमेंट लायजनिंग, ट्रेड फेयर, जीएसटी एवं कराधान, सदस्यता एवं नेटवर्किंग, सदस्य सहभागिता, पर्यटन, मार्बल एवं ग्रेनाइट, ज्वेलरी, इवेंट, कैटरिंग, मेडिकल, होम डेकोर, इलेक्ट्रॉनिक्स, जनरल स्टोर्स तथा स्टार्टअप एवं नवाचार समिति प्रमुख रहेंगी।
कोषाध्यक्ष आशीष जैन ने बताया कि सदस्यता अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र से जुड़े व्यापारी, उद्यमी, प्रोफेशनल अथवा उद्योग जगत से संबंधित व्यक्ति कैट उदयपुर चैप्टर की सदस्यता लेकर संगठन का हिस्सा बन सकते हैं। बैठक में सभी सदस्यों ने व्यापारिक हितों की रक्षा, स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन देने तथा व्यापारियों की समस्याओं को विभिन्न स्तरों पर प्रभावी ढंग से उठाने का सामूहिक संकल्प लिया।
बैठक के दौरान मंसूर अली, एस. पी. मेहता, वरुण सुराणा, आशीष जैन, अरविंद अग्रवाल एवं मुकेश चौधरी ने भी संगठन की गतिविधियों, व्यापारिक चुनौतियों और संगठन को अधिक प्रभावी एवं व्यापारी हितैषी बनाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। अंत में धन्यवाद महासचिव महेन्द्र तलेसरा ने ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!