प्रधानाचार्य मोहन सोनी ने बदली विद्यालय की तस्वीर
“दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो बदलाव संभव है” — ग्राम चंगेड़ी के विद्यालय ने पेश की मिसाल फतहनगर। “यदि सफलता के रंग भरने हैं, तो स्वयं को भी उन रंगों में रंगना पड़ता है।” इस विचार को साकार कर दिखाया है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंगेड़ी (मावली) के प्रधानाचार्य श्री मोहन सोनी ने। उनके नेतृत्व, दूरदृष्टि और विद्यालय के प्रति समर्पण ने एक साधारण विद्यालय को विकास, नवाचार और अनुशासन की नई पहचान दिलाई है। वर्ष 2018 से पहले विद्यालय की स्थिति सामान्य थी, लेकिन पिछले सात वर्षों में यहां जो परिवर्तन हुआ है, वह क्षेत्र में चर्चा का…
