नीट पेपरलीक को लेकर उदयपुर देहात व शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
उदयपुर l देश में विगत 3 मई 2026 को आयोजित नीट-2026 परीक्षा में पूरे देश से करीब 22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थेl विद्यार्थियों के लिए यह देश की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। लेकिन लगातार तीसरी बार देश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक होना एक अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। परीक्षा निरस्त होने से छात्रों की मेहनत पर बुरा असर पड़ा है और कई परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चेतक सर्कल पर विरोध प्रदर्शन कर…
