आदिवासी गुलाम नहीं, आदिवासियों को न्याय दें-भगोरा
उदयपुर, 10 अगस्त। आदिवासीयों ने देश के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन आज तक की सरकारों ने आदिवासीयों के साथ धोखा कर उन्हें लूटने का षड़यंत्र रचा, अब आदिवासी गुलाम नहीं है। आदिवासीयों को न्याय नहीं मिलने पर वह सरकार के प्रतिनिधियों को गांव में घुसने नहीं देंगे। यह विचार आदिवासी जनाधिकार एका मंच के राज्य सचिव विमल भगोरा ने किसान और मजदूर संगठनों के देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के अवसर पर गोगुन्दा के उप जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान सभा में व्यक्त किये। भगोरा ने कहा कि आदिवासी को इंसान माना जावे और उसे भी…
