घर का बना भोजन स्वास्थ्य की पहली सीढ़ी, लेकिन क्या, कब और कैसे खाएं यह जानना भी जरूरी : डॉ. भाविका सिंघवी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– भारतीय व्यापार महोत्सव में उदयपुर की मजबूत भागीदारी, 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
उदयपुर, 10 अगस्त। कैट उदयपुर चैप्टर एवं कैट विमेन विंग की जनरल मीटिंग रेजेंटा सेंट्रल, मेवाडग़ढ़, सज्जनगढ़ में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य जागरूकता, महिला उद्यमिता, संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगीत से हुआ।
कैट नेशनल विमेन विंग एवं अध्यक्ष कैट विमेन विंग उदयपुर विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि कैट विमेन विंग की प्राउड मेंबर एवं न्यूट्रिशन एवं डाइट विशेषज्ञ डॉ. भाविका सिंघवी ने महिला उद्यमियों के लिए स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवनशैली पर विशेष ज्ञानवर्धक सत्र लिया। उन्होंने कहा कि घर का बना भोजन स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर विकल्प है, लेकिन केवल घर का भोजन करना ही पर्याप्त नहीं है। हमें यह भी पता होना चाहिए कि क्या खाना है, कब खाना है, कितनी मात्रा में खाना है और किस प्रकार खाना है। उन्होंने कहा कि घर में उपलब्ध सामान्य एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करके व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है तथा लंबे समय तक फिट और सक्रिय रह सकता है। भोजन का सीधा प्रभाव हमारे पाचन तंत्र, मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा स्तर और संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए संतुलित आहार के साथ भोजन की सही आदतें अपनाना भी बेहद जरूरी है। डॉ. सिंघवी का सत्र संवादात्मक एवं इंटरैक्टिव रहा। उपस्थित सदस्यों ने डाइट, भोजन, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवनशैली से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान बताया। सदस्यों ने सत्र को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इसकी सराहना की।
– 12 से 15 अगस्त तक दिल्ली में होगा भारतीय व्यापार महोत्सव
कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कैट राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय संयोजक मेंबरशिप एवं नेटवर्किंग कमेटी, कैट नेशनल विमेन विंग एवं अध्यक्ष कैट विमेन विंग उदयपुर विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने आगामी 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारतीय व्यापार महोत्सव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव कैट एवं आईटीपीओ के संयुक्त तत्वावधान में ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन नई दिल्ली के सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, संयोजक रामगोपाल वर्मा एवं विक्रांत अबरोल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव देशभर के व्यापारियों, निर्माताओं, उद्योगपतियों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स एवं निर्यातकों को एक विशाल मंच पर जोडऩे का महत्वपूर्ण अवसर है। यहां व्यापारिक नेटवर्किंग, नए बाजारों की जानकारी, नए व्यावसायिक संपर्क विकसित करने और नए व्यापारिक अवसर तलाशने का अवसर मिलेगा। विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। साथ ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कैट की स्ट्रेटेजी एडवाइजर स्मृति ईरानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं केंद्रीय तथा राज्य मंत्री उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में उदयपुर के व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों की भागीदारी शहर के लिए गौरव की बात है। इससे स्थानीय व्यवसायों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ नए व्यापारिक संपर्क एवं अवसर भी प्राप्त होंगे। महोत्सव में लगभग 1000 स्टॉल लगाए जाएंगे। कैट नेशनल विमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल के मार्गदर्शन में महिला उद्यमियों की 114 स्टॉल भी लगाई जाएंगी, जिससे महिला उद्यमिता को राष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा मिलेगा।
– उदयपुर से 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
कैट के नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर मनीष गलूंडिया ने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव में सहभागिता के लिए उदयपुर से करीब 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हो रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी, उद्यमी, महिला उद्यमी एवं कैट सदस्य शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में मनीष गलूंडिया, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, दिनेश चोरडिय़ा, महेंद्र तलेसरा, आशीष जैन, डॉ. सोनू जैन, चयनिका गलूंडिया, कल्पना चोरडिय़ा, मीना तलेसरा, रुकसाना साबुनवाला, अब्बास अली, मारिया, मंसूर अली, हंसा नियति, गिरिराज, हरप्रीत कौर, उर्मिला जैन, कुसुम मेहता, मंजुला गेलड़ा, रमेश गेलड़ा, अमनदीप सिंह छाबड़ा, आशीष छाबड़ा, प्रिया छावड़ा, संगीता शर्मा, उर्वशी सेठिया, ऋतु भटनागर, ललिता सियाल सहित लगभग 50 प्रतिनिधि शामिल हैं।
कैट डिविजनल कोऑर्डिनेटर एवं सचिव कैट विमेन विंग उदयपुर ने कहा कि यह प्रतिनिधिमंडल केवल महोत्सव में भाग लेने के लिए नहीं, बल्कि सीखने, नेटवर्किंग करने, नए व्यापारिक संबंध विकसित करने और उदयपुर के व्यापार एवं उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रत्येक प्रतिनिधि के लिए नई सीख, नए अनुभव और नए व्यावसायिक अवसर लेकर आएगी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनू जैन ने किया। कार्यक्रम की संयोजक सारिका भंडारी एवं ऋतु भटनागर रहीं, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में डिविजनल कोऑर्डिनेटर एवं सचिव डॉ. सोनू जैन ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सदस्यों से कैट विमेन विंग की आगामी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। जनरल मीटिंग स्वास्थ्य जागरूकता, सकारात्मक ऊर्जा, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ संपन्न हुई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!