कोटड़ा क्षेत्र में दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश, 252 गांव अंधेरे में डूबे
उदयपुर, 7 सितंबर : कोटड़ा क्षेत्र में दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने से हालात बिगड़ गए हैं। लगातार बारिश के कारण कोटड़ा पूरी तरह से टापू बन गया है। कोटड़ा–देवला मार्ग पर स्थित साबरमती बांध का पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं पानरवा के खाचन पुलिया पर भी पानी पूरे वेग से बह रहा है। भारी बारिश से कोटड़ा–स्वरूपगंज मार्ग, पानरवा सहित कई प्रमुख रास्ते बाधित हो गए हैं। सड़कों पर तेज बहाव के कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। ग्रामीणों को घरों से बाहर…
