UdaipurViews

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग रा.बा.उ.मा.वि. भूपालपुरा बना चैम्पियन

जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग रा.बा.उ.मा.वि. भूपालपुरा बना चैम्पियन

उदयपुर, 8 सितम्बर। 69वी जिला स्तरीय वेटलिफ्टिग प्रतियोगिता में 17-19 वर्ग छात्रा में रा. बा.उ.मा.वि. भूपालपुरा दोनो वर्ग में लगातार दूसरी बार चैम्पियन बना। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती दुर्गेश कुमारी ने बताया कि वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने 4 स्वर्ण, 2 सिल्वर व एक कास्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय की पाँच छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ है, जिसमें अलिशा अली, तनिषा साहु, मिनाक्षी दहीया, नूर फातमा व साजिया का कुश्ती में चयन हुआ है। विद्यालय की व.शा.शि. श्रीमती इन्द्रा कर्तला ने अथक प्रयासों से लगातार दो साल से छात्राओं को खेल में आगे बढातें हुए चैम्पियनशिप दिलाई…
Read More
‘वाइब्रेंट गुजरात नवरात्रि उत्सव’ में होगा गरबा, कला एवं हस्तकला और व्यंजनों के साथ वाइब्रेंट गुजराती संस्कृति का अनुभव

‘वाइब्रेंट गुजरात नवरात्रि उत्सव’ में होगा गरबा, कला एवं हस्तकला और व्यंजनों के साथ वाइब्रेंट गुजराती संस्कृति का अनुभव

गुजरात पर्यटन की पेशकश- उदयपुर में प्री-नवरात्रि फैस्टिवल पार्थिव गोहिल के साथ एक शानदार गरबा नाइट, प्रवेश निःशुल्क केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और गुजरात के कैबिनेट मंत्री (पर्यटन) मुलुभाई बेरा की रहेगी उपस्थिति उदयपुर, 8 सितम्बर। यूनेस्को द्वारा मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता प्राप्त गुजरात का प्रतिष्ठित लोकनृत्य, गरबा अब उदयपुर के लोगों के दिलों को लुभाने के लिए तैयार है। अपनी तरह के पहले सांस्कृतिक उत्सव के रूप में, गुजरात सरकार का गुजरात पर्यटन विभाग राजस्थान के उदयपुर में वाइब्रेंट गुजरात प्री-नवरात्रि फैस्टिवल 2025 आयोजित कर रहा है। इस…
Read More
हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन , उठाया मेले का लुत्फ 

हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन , उठाया मेले का लुत्फ 

श्री गुप्तेश्वर महादेव का मेला संपन्न* प. पू. ब्रह्मलीन महंत श्री 1008 श्री बृज बिहारी वन जी महाराज की पावन तपोस्थली उदयपुर का अमरनाथ श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर दो दिवसीय मेला भक्ति–भाव के साथ शांति से हुआ पूर्ण । मंदिर अधिष्ठाता महंत श्री तन्मय वन जी महाराज ने बताया कि खंडग्रास चंद्र ग्रहण के मोक्ष के बाद ब्रह्ममुहुर्त में श्री गुप्तेश्वर महादेव का विधिवत् अभिषेक किया गया और 7:15 बजे आरती की गई , आरती के बाद से ही दिन भर मंदिर पर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों का तांता लगा रहा और शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने…
Read More
निःशुल्क करिअर मार्गदर्शन एवं महा-संगोष्ठी

निःशुल्क करिअर मार्गदर्शन एवं महा-संगोष्ठी

उदयपुर, 08 सितम्बर। ब्रह्म समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन द्वारा सम्पूर्ण विप्र समाज के विद्यार्थियों लिए निर्मित जयपुर में क्षिप्रा पथ, मानसरोवर स्थित परशुराम ज्ञानपीठ का गत 06 सितम्बर 2025 को उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच. आर. दवे ने बताया कि इस 6 मंजिले भवन के भव्य उद्घाटन के पश्चात अब इस भवन के उद्देश्यों के अनुरूप विप्र विद्यार्थियों की आईएएस एवं आरएएस जैसी उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करने हेतु एक विशाल सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। सर्व ब्राह्मण समाज के…
Read More
जीएसटी में रियायतों पर व्यापारियों में खुशी की लहर

जीएसटी में रियायतों पर व्यापारियों में खुशी की लहर

बिज़नेस सर्किल इंडिया ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद : मुकेश माधवानी  नई दिल्ली। बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की देशभर के व्यापारियों के बीच केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में दी गई जीएसटी रियायतों को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है। व्यापारिक जगत मानता है कि इस फैसले से न केवल कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी बल्कि अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मकता का संचार होगा। बीसीआई , जो भारत का एक अग्रणी व्यापारिक नेटवर्किंग समूह है, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इन रियायतों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है। समूह के संस्थापक मुकेश माधवानी ने…
Read More
सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के पहले बैच की परीक्षा 15 सितंबर को

सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के पहले बैच की परीक्षा 15 सितंबर को

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की ओर से चलाए जा रहे सिलाई एक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के पहले बैच की परीक्षा का आयोजन आगामी 15 सितंबर को होगा। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि संगठन ने नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला शुरु की थी। इसमें 250 से ज्यादा महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया। पहले बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं के लिए 15 सितंबर को नेहरु छा़ावास स्थित फैशन डिजाइन कॉलेज में परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद उत्तीर्ण…
Read More
समाज में अशिष्टता, अनैतिकता और अलगाववाद पैदा कर रहे बीएपी के नेता: सांसद डॉ रावत

समाज में अशिष्टता, अनैतिकता और अलगाववाद पैदा कर रहे बीएपी के नेता: सांसद डॉ रावत

-बीएपी विधायक थावरचंद द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर दी प्रतिक्रिया -चर्च सहित कट्टरपंथी लोगों से मिले हुए हैं बीएपी नेता, -आदिवासी समाज समझ गया है इनका षड्यंत्र उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने खुला आरोप लगाते हुए कहा कि बीएपी के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए समाज में विखंडन पैदा करने, युवाओं में भटकाव और अलगाववाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसको आदिवासी समाज के लोग समझ रहे हैं और आने वाले वक्त में इसका जवाब भी देंगे। सांसद डॉ रावत ने बीएपी नेता व धरियावाद विधायक थावरचंद द्वारा हाल में उनके खिलाफ आपत्तिजनक, अनैतिक…
Read More
करियर हाईट्स ने किया एसीसीए कोर्स लॉन्च

करियर हाईट्स ने किया एसीसीए कोर्स लॉन्च

उदयपुर। करियर हाइट्स ने कॉमर्स विद्यार्थियों के लिये एसीसीए कोर्स आज विज्ञान समिति मेंं आयोजित एक समारोह मेंं लॉन्च किया। इस अवसर पर छात्रों व उनके अभिभावक मौजूद थे। समारोह मे मुख्य अतिथि अभिषेक सिन्हा ,सीए निखिल मेहता थे। करियर हाई्टस के निदेशक रोमिल जैन ने बताया कि अब कक्षा 11 वीं व 12वी के छात्र एक साथ इस इंटरनेशनल कोर्स की तैयारी कर सकेंगे। करियर हाइट्स एसीसीए कोर्स का सिल्वर लर्निंग पार्टनर बन गया है। जैन ने बताया कि यह कोर्स विश्व के 180 देशां में मान्यता प्राप्त है। यह कोर्स छात्रों के देश और विदेश में जाने अवसर…
Read More
उदयपुर के मयंक वाधवानी ने कॉमेडियन के रूप में शहर का नाम किया रोशन

उदयपुर के मयंक वाधवानी ने कॉमेडियन के रूप में शहर का नाम किया रोशन

उदयपुर। उदयपुर निवासी मयंक वाधवानी ने पिछले 7 वर्षो के दौरान कॉमेडी के क्षेत्र में शहर का नाम रोशन किया है। मयंक ने बताया कि उन्हांने 2019 में ओपन माइक से लेकर इंडिया हैबिटेट क्लब के मंच पर धूम मचाते हुए शहर का नाम रोशन किया गया। अब वे उत्तर भारत के सबसे बड़े कॉमेडी क्लब-द लाफस्टोर में परफॉर्म करने वाले उदयपुर के पहले कॉमेडियन बने है। मयंक उदयपुर को स्थानीय हंसी से लेकर राष्ट्रीय मंचों तक कॉमेडी के नक्शे पर ला रहे हैं।
Read More
आरपीएससी सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा : पहले दिन शांतिपूर्ण सम्पन्न, करीब 64 प्रतिशत रही उपस्थिति

आरपीएससी सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा : पहले दिन शांतिपूर्ण सम्पन्न, करीब 64 प्रतिशत रही उपस्थिति

उदयपुर,07 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सेकंड ग्रेड अध्यापक भर्ती परीक्षा के पहले दिन रविवार को जिले में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा समन्वय एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पहली पारी प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित सामान्य ज्ञान की परीक्षा में कुल 31 हजार 122 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 20 हजार 49 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जबकि 11 हजार 73 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार पहली पारी में 64.42 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इसी प्रकार दूसरी पारी में आयोजित सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में 31 हजार…
Read More
error: Content is protected !!