अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
उदयपुर। अखिल भारतीय जिला अग्रवाल महासभा की जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ का पदस्थापना समारोह आज हिरणमगरी से. 5 स्थित लश्करी भवन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं उद्योगपति शशिकांत खेतान थे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरि ओम गर्ग, महिला अध्यक्ष श्रीमति मृदुला अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनीता अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज सेवी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्य अतिथि शशिकांत खेतान द्वारा समाज के कार्य में हर संभव सहायता एवं मदद देने…
