उदयपुर: दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग का औचक निरीक्षण, लगाया जुर्माना

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 6 अक्टूबर। उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं बाजार में पैकेज्ड वस्तुओं के निर्धारित माप एवं मूल्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार जिले में 5 से 7 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रह है।
अभियान के तहत प्रतिष्ठानों सहित किराना दुकानों का औचक निरीक्षण कर विधिक माप विज्ञान  अधिनियम 2009 एवं राजस्थान विधिक माप विज्ञान (डिब्बा बंद वस्तुएं) नियम, 2011 के प्रावधानों की पालना की जांच कर कुल 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान बाटलीवाला एंड संस, राजस्थान फूड बेकरी, बीएमबी, मुकेश किराना स्टोर, जय मिष्ठान भण्डार, गुरुकृपा नमकीन भण्डार, जेएमबी बेकर्स का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान नेट कन्टेंट चैकिंग सही पाया गया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी राकेश माहेश्वारी द्वारा पैकेजिंग लाइेसंस बनवाने, पैकेज पर आवश्यक सूचना अंकित करने एवं कांटे बाट के सत्यापन हेतु प्रतिष्ठानों को पाबन्द किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!