पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किला रोड प्रतापगढ़ में यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय परिसर में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।इको क्लब प्रभारी श्रीमती तृप्ति शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और गतिविधि के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक की समस्त छात्राओं ने अपने-अपने दल प्रभारी के नेतृत्व में उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने पुरानी प्लास्टिक बोतलों ,कार्डबोर्ड ,पॉलिथीन की थैलियां, कांच के टुकड़ों से गमले , पेन होल्डर स्टैंड और सजावटी सामान बनाने का प्रदर्शन किया तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया। छात्रा राहिन फातिमा द्वारा प्लास्टिक बोतलों से सजावटी झूमर, प्रियांशी द्वारा कार्डबोर्ड व कांच के टुकड़ों से वॉल डेकोरेशन, शादाब मिर्ज़ा द्वारा दीपक स्टैंड, कनीज फातिमा द्वारा कोल्ड ड्रिंक बॉटल से पेन स्टैंड , छात्रा विशाखा और तन्नु द्वारा पॉलिथीन की थैलियां से सजावटी फूल बनाकर उसका प्रदर्शन किया गया ।प्रतियोगिता में वायु दल की छात्रा प्रियांशी ने प्रथम, आकाश दल की छात्रा राहीन फातिमा ने द्वितीय और जल दल की छात्रा कनीज फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त शिक्षकों व छात्राओं ने विद्यालय परिसर और अपने घरों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की शपथ ली ।कार्यक्रम में श्रीमती कल्पना शर्मा, दिलीप मीणा, दिलीप गुर्जर ,तृप्ति शर्मा प्रिया धाभाई, रवि शंकर मीणा भुवान सिंह राठौड़ , गुलाम नजम,शिवानी पाटीदार ,राम कन्या कुमावत, कृतिका सिसोदिया भावना पाटीदार और जया गुर्जर सहित समस्त स्टाफ साथी उपस्थित रहे।
प्रतापगढ़: पीएम श्री बालिका स्कूल में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला आयोजित
