राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया का 83वां जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया
उदयपुर 13 अक्टुबर / पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चन्द कटारिया के 83 वें जन्म दिवस पर पूरे शहर में कटारिया के सम्मान में अनेक आयेाजन किए गए। भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप मंडल की ओर से बोहरा गणेश मंदिर में आयोजित भव्य महाआरती में कटारिया ने पत्नि अनीता कटारिया के साथ पूजा अर्चना कर पूरे देश में अमन चेन की कामना की। मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने बताया कि आरती में शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं महापौर रविन्द्र श्रीमाली, रजनी डांगी, किरण जैन, अतुल चण्डालिया, जितेन्द्र मारू, सुनील जैन, गोपाल सालवी, लोकेश जोशी ने भाग…
