कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका स्कूलो में की स्थापित, बच्चे डाल सकेगें शिकायत
न्यायिक अधिकारीगण पहुंचे स्कूलों में परिवर्तनशील मंगलवार के तहत बच्चों को किया जागरूक उदयपुर, 13 अक्टूबर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देेशो के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में पंहुचे एवं स्कूली बच्चो, स्टॉफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान की। माह अक्टूबर की थीम अपने अधिकारो के लिए आवाज उठाओ, अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खडे रहो। जहां शिक्षा होती है, वहॉ कोई बच्चा असुरक्षित नहीं होता विषय पर स्कूली…
