उदयपुर 13 अक्टुबर / पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चन्द कटारिया के 83 वें जन्म दिवस पर पूरे शहर में कटारिया के सम्मान में अनेक आयेाजन किए गए। भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप मंडल की ओर से बोहरा गणेश मंदिर में आयोजित भव्य महाआरती में कटारिया ने पत्नि अनीता कटारिया के साथ पूजा अर्चना कर पूरे देश में अमन चेन की कामना की। मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव ने बताया कि आरती में शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं महापौर रविन्द्र श्रीमाली, रजनी डांगी, किरण जैन, अतुल चण्डालिया, जितेन्द्र मारू, सुनील जैन, गोपाल सालवी, लोकेश जोशी ने भाग लिया।
निष्पक्ष एवं ईमानदार कार्यकर्ताओं की बदौलत इस मुकाम पर – राज्यपाल कटारिया-इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि देश में शायद ही ऐसा कोई शहर होगा जहॉ सातवी बार पूर्ण बहुमत से नगर निगम का बोर्ड बना होगा, कभी भी जोड तोड करने की जरूरत नहीं पडी। उदयपुर की जनता ने नगर निगम में प्रचंड बहुमत के साथ समर्थन दिया। यहॉ की जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास है और उस विश्वास के आधार पर हमें जनता ने वार्ड से लेकर यहॉ तक पहुंचाया है। हम एक विचारधारा के लिए लडे और उससे हमने कभी समझौता नहीं किया। कटारिया ने अपने बचपन के पुराने किस्सों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बीस मिनिट के अपने उद्बोधन में कटारिया ने कार्यकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया।
कटारिया ने कहा कि निष्पक्ष, ईमानदार कार्यकर्ताओं की बदौलत मैं इस मुकाम पर पहुंचा हॅू , मेरी कोई हेसियत नहीं है , हजारो कार्यकर्ताओं की मेहनत व प्रेम है पार्टी के प्रति। मैंने 11 बार चुनाव लडा और 09 बार जीत हासिल की , सभी ने अपने अपने मोर्चे पर कार्य किया, भाग्यशाली मैं हॅू और मैं इस जगह पहुंच गया। मेरे कई साथी है जिनके भाग्य मे चुनाव जितना व यहा तक पहुंचना नहीं है। ऐसा नही कि उन कार्यकर्ताआंे का देश निर्माण में योगदान कम है ऐसा नहीं। देश निर्माण में ऐसे असंख्य लोग है जिनका नाम पता भी नहीं मालूम। लेेकिन जिस रास्ते पर हम चल रहे थे उस रास्ते ईश्वरीय शक्ति ही हमारी मदद कर रही थी। हमने कभी सोचा भी नही था कि हमारा भी राज आयेगा, लेकिन आप सभी समर्पित कार्यकर्ताआंे की वजह से ही ऐसा हो पाया है।
व्यक्ति की पहचान उसका पद नही, उसका कर्म होता है – कटारिया-कटारिया ने कहा कि पद तो आते व जाते रहते है, व्यक्ति को सहज रहज रहना चाहिए। मैं आज राज्यपाल हॅू अगर आज मैं हेकंडी करूंगा तो कल जब मैं किसी पद पर नही रहंूंगा तो कोई नही पूछेगा। व्यक्ति की पहचान उसका पद नही, उसका कर्म होता है। आप अपना काम करते रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने जीवन जो कर सकते है वह अच्छा करने का प्रयास करे और उसे भूल जाये। हम हमारा कर्म है जो कर रहे है।
अपनी उम्र का राज बताते हुए कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि 24 घंटे में से एक घंटा अपने शरीर की भी सेवा करे, जितनी सेवा इसकी करेंगे उतनी ही आपकी भी सेवा करेगा। यह नियम हमने बचपन से ही संघ की शाखाओं से सीखा है। कटारिया ने खान-पान की भी सीख दी कार्यकर्ताओं को।
पंजाब में युवा पीढी के मादक पदार्थो के सेवन पर चिंता व्यक्त करते हुए कटारिया ने कहा कि इसका प्रभाव अन्य शहरों में भी देखने को मिल रहा है। नित नये मादक पदार्थो से तीन साल में ही युवा अपने जीवन को समाप्त कर देता है। इसे रोकने का जिम्मा हम सभी का व परिवारजन का है। उन्होंने कहा कि कानून अपराधी को सजा दे सकता है, कानून अपराध नहीं रोक सकता है, अपराध रोकने का जिम्मा समाज का है।
समारोह में सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से कटारिया को उपरणा, बुके देकर सम्मान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, पार्षद विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, नरेश वैष्णव, उमेश मनवानी, निशा सावली, सारिका सालवी , विशाखा खवास, तारा सुहालका राजेन्द्र गगरेचा दीपक नागदा, किरण जगडावत, वंदना प्रजापत , सुषमा चौहान, रचना शर्मा, करण सिंह शक्तावत, छोगालाल भोई, करणमल जारौली, सुनील वसीटा, संजीव जैन, किरण तातेड,पुखराज रापजुरोहित, बलवीर सिंह, अनिल शर्मा, लवदेव बागडी, राजेश्वर भटट्, चन्द्र प्रकाश सुहालका, मीनाक्षी जैन, तुसली नागदा, रमेश जैन, पुनत सिंह रावत, धनपाल स्वामी, वेणीराम सालवी, भरत वैष्णव, नीतिन जैन, ज्ञान सिंह राजावत, प्रतीक चौधरी सहित कार्यकर्ताओं ने कटारिया का उपरणा ओढा कर सम्मान किया।
