दयपुर। एक बटा विकास समिति गोवर्धन विलास की ओर से एक बटा पार्क में पहली बार तीन दिवसीय गरबा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन पार्क में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बच्चों, युवतियों एवं महिलाओं ने पारंपरिक गरबा गीतों की धुन पर आकर्षक गरबा प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलोनीवासियों ने मां अंबे गौरी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद गरबा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने गरबा गीतों पर ताल से ताल मिलाते हुए उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय और सांस्कृतिक माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष जीवनसिंह पोखरना ने सभी अतिथियों एवं कॉलोनीवासियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश चोबीसा एवं प्रसून भारद्वाज ने किया।
समिति की इस पहल का उद्देश्य कॉलोनीवासियों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। तीन दिवसीय इस गरबा महोत्सव को लेकर कॉलोनीवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।माहौल बना रहा।
