– नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा में योगदान देने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित
उदयपुर, 2। नवरात्रि के पावन अवसर पर आर.के. सर्कल स्थित कृष्णा वाटिका में आयोजित ‘रमो गरबा महोत्सव’ के तहत ‘शक्ति अवॉड्र्स’ समारोह हुआ। डॉ. बलदीप शर्मा की ओर से आयोजित इस समारोह में समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बलदीप शर्मा ने बताया कि मां दुर्गा की आराधना के साथ नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित इस आयोजन में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की अध्यक्षाओं, पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन शर्मा वुमेन्स हेल्थ फिजियोथेरेपी क्लिनिक की निदेशक एवं समाजसेविका डॉ. बलदीप शर्मा ने किया। इसका उद्देश्य समाजहित में निरंतर कार्य कर रहे संगठनों के प्रयासों को पहचान देना और उनके सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा।
दीपक शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि पिंकी मंडावत उपस्थित रहीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों का सम्मान करना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन सेवा कार्यों को पहचान दिलाने के साथ ही समाजहित में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने डॉ. बलदीप शर्मा की पहल को समाज के लिए सकारात्मक और प्रशंसनीय कदम बताया।
इस अवसर पर कैट वुमन विंग, उदयपुर की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलुंडिया, इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर से रेखा जैन, ओसवाल सभा महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक रेखा भानावत, जेएसजी संगिनी अर्हम से रश्मि पगारिया, मोरल शॉपी से मयूरा मेहता, प्रेक्षा एंटरटेनमेंट से दीपमाला मेवाड़ा, तत्त्वबोध ट्रस्ट से अर्चना जैन, सक्षम सोसायटी से सुप्रिया खंडेलवाल, ट्रेकिंग क्लब से अनीता माहेश्वरी, भारत विकास परिषद की पादमिनी शाखा से शिल्पा पामेचा, रोटरी क्लब ऑफ मीरा, उदयपुर की अध्यक्ष कुकू लिखारी एवं प्रीति सोगानी तथा सनटूर मॉम्स से सुनीता सिंघवी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की प्रतिनिधियां एवं सदस्य उपस्थित रहीं।
डॉ. बलदीप शर्मा ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये संगठन महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उनके कार्यों को सम्मानित करने से सेवा की भावना को प्रोत्साहन मिलता है और अन्य लोग भी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित होते हैं। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित ‘शक्ति अवॉड्र्स’ समारोह ने नारी शक्ति, सेवा, सहयोग और समर्पण का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से समाज के प्रति समर्पित संस्थाओं के योगदान को सराहते हुए सामाजिक एकता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
रमो गरबा महोत्सव’ में ‘शक्ति अवॉड्र्स’ से विभिन्न सामाजिक महिला संगठनों का सम्मान
