अशोका पैलेस में आज सजेगी साहित्य और काव्य की शानदार महफ़िल
‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ में देशभर के साहित्यकार एवं काव्य कलाकार करेंगे रचनाओं का पाठ, प्रतिभाओं का होगा सम्मान उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ की ओर से रविवार, 30 अगस्त को सायंकाल 4 बजे अशोका पैलेस, जुडियो शोरूम के ऊपर, 100 फीट शोभागपुरा रोड, उदयपुर में भव्य मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर साहित्यप्रेमियों में खासा उत्साह है। संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’ साहित्य और काव्य प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। मासिक श्रृंखला के इस आयोजन…
