न्यायिक अधिकारीगण पहुंचे स्कूलों में
परिवर्तनशील मंगलवार के तहत बच्चों को किया जागरूक
उदयपुर, 13 अक्टूबर। सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला एवं सेशन न्यायाधीश (अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देेशो के क्रम में उदयपुर मुख्यालय एवं तालुकाओं पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलो में पंहुचे एवं स्कूली बच्चो, स्टॉफ को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान की। माह अक्टूबर की थीम अपने अधिकारो के लिए आवाज उठाओ, अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खडे रहो। जहां शिक्षा होती है, वहॉ कोई बच्चा असुरक्षित नहीं होता विषय पर स्कूली बच्चो को जागरूक किया। स्कूल में कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिकाएं भी स्थापित की गई जिसमें बच्चे समयावधि के लिए शिकायत डाल सकेंगे।
एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा समस्त राजस्थान के विद्यालयो में परिवर्तनकारी मंगलवार, कानूनी साक्षरता और संवेदीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम तहत अक्टूबर माह के द्वितीय एवं चतुर्थ मंगलवार को न्यायिक अधिकारीगण द्वारा स्कूली बच्चो को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां प्रदान करते हुए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत ज्ञान प्रकाश गुप्ता 33 न्यायिक अधिकारीगण पूर्व निर्धारित 33 विद्यालयो में पहंुचे एवं स्कूली बालक-बालिकाओं को जागरूक किया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओ को नाल्सा हेल्पालाईन 15100, नाल्सा पोर्टल, नाल्सा योजनाओं, पोक्सो कानून के बारे में भी जागरूक किया गया।
एडीजे राहुल चौधरी प्रतापनगर स्थित हैप्पी होम सीनियर सेकण्डरी स्कूल पहुंचे एवं बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारीयां प्रदान की। स्कूल से निदेशक अकादमिक डॉ. सुषमा अरोडा एवं गु्रप प्रधानचार्य डॉ ज्योत्सना पांडे द्वारा एडीजे राहुल चौधरी का स्वागत करते हुए धन्यावाद ज्ञापित किया गया।
इसी क्रम में उदयपुर मुख्यालय के न्यायिक अधिकारी ए.सी.डी. न्यायालय क्रम संख्या 2 अरूण जैन, न्यायधीश ए.सी.डी. न्यायालय क्रम संख्या 1 सतीश चन्द्र गोदारा, विशिष्ठ न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय क्रम संख्या 2 अमित सहलोत, न्यायाधीश एम.ए.सी.टी. न्यायालय क्रम संख्या 1 गणपत लाल विश्नोई, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या 1 रेखा चौधरी, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या 2 दीपक दुबे, न्यायाधीश वाणज्यिक न्यायालय विवेक कुमार त्रिपाठी, न्यायाधीश एडीजे न्यायालय क्रम संख्या 3 मनीष कुमार वैष्णव, न्यायाधीश एस.सी.एस.टी. न्यायालय अंबिका सोलंकी, न्यायाधीश महिला उत्पीडन न्यायालय नवीन कुमार जरवाल, न्यायाधीश एडीेजे क्रम संख्या क्रम संख्या 5 मुकेश चांवला, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट मनीष कुमार जोशी, ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 1 विजय टांक, ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 2 सुश्री अंशिका दिनकर, ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 3 रचना मीणा, ए.सी.जे.एम. क्रम संख्या 4 मर्यादा शर्मा, ए.सी.जे.एम. किराया अधिकरण अजय मीणा, न्यायिक मजिस्टेªट उŸार निकिता जैन, न्यायिक मजिस्टेªट उŸार 1 आलोक भारद्वाज, न्यायिक मजिस्टेªट उŸार 2 कार्तिकेय सोनी, न्यायिक मजिस्टेªट दक्षिण 1 नवीन सिंह गुर्जर, न्यायिक मजिस्टेªट दक्षिण 2 सुश्री दिव्या शर्मा, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 1 गजेन्द्र सिंह, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 2 राजपाल सिंह चौहान, न्यायिक मजिस्टेªट विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 3 बाबुलाल, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 4 सुश्री अक्षिता जैन, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-5 मनोज कुमार सिंगारिया, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या-6 सुश्री आंकाक्षा मीणा, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 7 गितिका गर्ग, विशिष्ठ न्यायाधीश (एन. आई. एक्ट) कैसेज क्रम संख्या 8 चेताली गोयल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय गिर्वा सौरभ, प्रिंसिपल मजिस्टेट किशोर न्याय बोर्ड विनय डाबी भी जागरूक किया गया ।
कोर्ट वाली दीदी शिकायत पेटिका स्कूलो में की स्थापित, बच्चे डाल सकेगें शिकायत
