राजस्थान कृषि महाविद्यालय में पूर्व छात्र संघ की बैठक आयोजित; 6 दिसंबर को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। राजस्थान कृषि महाविद्यालय (त्ब्।) में पूर्व छात्र संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. लोकेश गुप्ता उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं उद्योगपति नरेन्द्र सिंह बारहठ ने की।
पूर्व छात्र संघ के प्रवक्ता एवं संयुक्त सचिव डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि संघ का आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 6 दिसंबर 2026 को राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य विषय (थीम) कृत्रिम बुद्धिमत्ताःकृषि में एक नया क्षितिज रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में देश भर के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में पूर्व छात्र हिस्सा लेंगे।
बैठक में डीन डॉ. लोकेश गुप्ता और अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बारहठ के अलावा महासचिव जगदीश चौधरी, सदस्य वीर भूषण शर्मा, डॉ. अनिल व्यास, डॉ. डी. पी. सिंह राठौड़, डॉ. सुमित खण्डेलवाल, पुष्पराज उपाध्याय सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!