संघ की 101 वर्षों की यात्रा संघर्ष, साधना और समाज संगठन की यात्रा – मूरलीधर
- शस्त्र पूजन के बाद पथ संचलन निकला, स्वयंसेवकों ने मिलाये कदम से कदम - पंच परिवर्तन, स्वदेशी और समाज के लिए समयदान का आह्वान उदयपुर, 20 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर की ओर से मंगलवार को राजस्थान कृषि महाविद्यालय (आरसीए) खेल मैदान, सूरजपोल में विजयादशमी उत्सव मनाया गया व पथ संचलन निकाला गया । मुख्य अतिथि होटल एवं मार्बल व्यवसायी ओ.पी. अग्रवाल व विभाग संघचालक हेमेन्द्र श्रीमाली एवं उदयपुर महानगर संघचालक गोविंद अग्रवाल द्वारा शस्त्र पूजन किया गया । स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तोड़ प्रान्त…
