हंसी के ठहाकों के बीच गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, कवियों ने यातायात नियमों को बनाया जनजागरण का माध्यम
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित सड़क सुरक्षा हास्य कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने लिया मनोरंजन और जागरूकता का अनूठा संगम उदयपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उदयपुर पुलिस, आधार फाउंडेशन एवं बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में सड़क सुरक्षा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, गीत और कविताओं के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। उपस्थित श्रोताओं ने जहां कवियों की प्रस्तुतियों पर जमकर ठहाके लगाए, वहीं सड़क…
