आयड़ जैन तीर्थ में पंचाधिका महोत्सव के तहत पाटला पूजन संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– तप आराधनाओं के अनुमोदनार्थ हो रहा महोत्सव
उदयपुर, 12 नवम्बर। तपाग‘छ की उद्गम स्थली आयड़ जैन तीर्थ में चातुर्मास के दौरान आयोजित पंचाधिका महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न पाटला पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुए। अभ्युदयपुरम् प्रेरक मालव मार्तंड आचार्य मुक्तिसागरसूरि एवं ग‘छाधिपति आचार्य अंचलमुक्तसागरसूरि आदि की निश्रा में तथा पूर्णकांताश्रीजी एवं दौलतलताश्रीजी  महाराज के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। तण्वरूचिश्रीजी महाराज की वर्तमान तप की &8वीं ओली के पावन निमित्त पर पंचाधिका महोत्सव मनाया जा रहा है।
महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि महोत्सव के तहत सुबह नवधान्य पाटला पूजन का लाभ इन्द्रसिंह एवं शांति देवी नाहर परिवार ने लिया। दिक्पाल के पाला पूजन का लाभ साध्वीजी तण्वरूचिश्री जी महाराज के सांसारिक परिवार स्वर्गीय चोथमल धारीवाल परिवार ने लिया। वहीं अष्टमंगल पाला पूजन श्री संघ की ओर से किया गया।
महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि चातुर्मास के दौरान अंचलमुक्तसागरसूरिजी महाराज की वर्तमान तप आयंबिल की 54वीं ओली के साथ आरंभ की चौथी एवं पांचवीं पीठिका भी निर्विघ्न संपन्न हुई। इसके अलावा प्र. मुनि श्री मनमुक्तिसागरजी महाराज की &9वीं ओली तथा विशारदरेखाश्रीजी महाराज, सा. नमनरेखाश्रीजी महाराज एवं सा. आशास्पृचिश्रीजी महाराज की सम्मेतशिखर तप साधना सहित आयड़ संघ में हुई सिद्धिलब्धि, चातुर्मासिक आराधनाओं एवं अन्य तप साधनाओं के अनुमोदनार्थ पंचाधिका महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार 1& नवंबर को लघु रयतिस्नान पूजन पढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर भूपाल सिंह परमार, भूपाल सिंह नाहर, कुलदीप नाहर, चंद्र सिंह, अशोक जैन, राजेंद्र जावरिया, प्रकाश नागोरी, हेमंत सिंघवी, राजेश जावरिया, दिनेश बापना, अभय नलवाया, कैलाश मुर्डिया, चतर सिंह पामेच, सतीश कच्छारा, दिनेश भंडारी, चिमनलाल गांधी, प्रद्योत महात्मा, रमेश सिरोया, कुलदीप मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!