UdaipurViews

पिस्टल और दो कारतूस के साथ एक शातिर बदमाश गिरफ्तार

पिस्टल और दो कारतूस के साथ एक शातिर बदमाश गिरफ्तार

उदयपुर। शहर की घंटाघर थाना पुलिस टीम द्वारा लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक शातिर बदमाश को एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व धरातलीय आसूचना संकलित की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूधतलाई से माणिक्यलाल वर्मा पार्क जाने वाली रोड पर एक संदिग्ध युवक को डिटेन कर नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल और 02 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध…
Read More
निकाय चुनाव का गरमाया पारा: हिंदुत्व के चोले से बाहर निकल भाजपा ने फेंका ‘मुस्लिम कार्ड’, फतेहनगर की चुनावी बिसात में रोचक हुई जंग

निकाय चुनाव का गरमाया पारा: हिंदुत्व के चोले से बाहर निकल भाजपा ने फेंका ‘मुस्लिम कार्ड’, फतेहनगर की चुनावी बिसात में रोचक हुई जंग

फतहनगर। फतहनगर में होने जा रहे नगर निकाय चुनावों की बिसात पर इस बार एक ऐसा अप्रत्याशित दांव खेला गया है, जिसने राजनीतिक विश्लेषकों से लेकर आम जनता तक सभी को हैरत में डाल दिया है। पारंपरिक रूप से कड़क हिंदुवादी और हिंदुत्व की राजनीति का झंडा बुलंद करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपनी पुरानी छवि का चोला उतारकर मुस्लिम कार्ड खेला है। पार्टी ने इस बार दो मुस्लिम चेहरों को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। मुस्लिम बहुल वार्डों में कांग्रेस के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी: जिन वार्डों को बरसों से…
Read More
शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का सम्मान, फिनब्रेला एवं बीसीआई ने जताया आभार

शिक्षक दिवस पर 75 शिक्षकों का सम्मान, फिनब्रेला एवं बीसीआई ने जताया आभार

“शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता” — मुकेश माधवानी, सम्मान के साथ शिक्षकों को दिया सुरक्षित भविष्य का संदेश उदयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर फिनब्रेला एवं बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 75 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शिक्षकों का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनके भविष्य को लेकर जागरूकता पैदा करना भी…
Read More
सरकार को स्वर्ण समाज की भावनाओं और चिंताओं को गंभीरता से समझना चाहिए : राजवीर सिंह शेखावत

सरकार को स्वर्ण समाज की भावनाओं और चिंताओं को गंभीरता से समझना चाहिए : राजवीर सिंह शेखावत

- सरकार पुनर्विचार करते हुए यूजीसी रोलबेक करे उदयपुर, 6 सितम्बर। राजपूतों का देश के इतिहास में गौरवपूर्ण योगदान रहा है। समाज ने हमेशा राष्ट्रहित, सामाजिक मूल्यों और देश की एकता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार को स्वर्ण समाज की भावनाओं और चिंताओं को गंभीरता से समझना चाहिए। यदि किसी नियम अथवा प्रावधान को लेकर असंतोष है तो सरकार को उस पर पुनर्विचार करते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। यूजीसी रोलबेक की मांग को लेकर समाज की भावना को सरकार तक मजबूती के साथ पहुंचाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के सदस्यों को शपथ दिलाई गई…
Read More
मेवाड़ के जौहर पर सवाल नहीं, इतिहास को समझने की जरूरत

मेवाड़ के जौहर पर सवाल नहीं, इतिहास को समझने की जरूरत

शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की परंपरा पर टिप्पणी से नाराज मेवाड़ उदयपुर, 6 सितंबर। मेवाड़ की धरती केवल किलों, महलों और स्थापत्य की भूमि नहीं है। यह वह भूमि है जहां सत्ता से अधिक स्वाभिमान को महत्व दिया गया, जहां पराजय को स्वीकार करने से पहले अंतिम सांस तक संघर्ष करने की परंपरा रही और जहां इतिहास के सबसे कठिन दौर में भी अस्मिता की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। यही कारण है कि मेवाड़ के जौहर और साके का उल्लेख आज भी केवल इतिहास की घटना के रूप में नहीं, बल्कि सामूहिक स्मृति और शौर्य परंपरा के रूप…
Read More
मीडिया प्रकोष्ठ में मॉनिटरिंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मीडिया प्रकोष्ठ में मॉनिटरिंग व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नगरीय निकाय चुनाव - 2026 उदयपुर, 6 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सूचना केंद्र में स्थापित मीडिया प्रकोष्ठ, पैड न्यूज एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का रविवार को प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला कलक्टर कार्यालय की विशेषाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस अदिती यादव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुश्री यादव ने मीडिया प्रकोष्ठ में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय टीवी चौनलों, समाचार पत्रों, एफएम रेडियो तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की ओर से किए जा रहे प्रचार-प्रसार की मॉनिटरिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा…
Read More
थाली मांदल से गूंजा प्रताप गौरव केंद्र

थाली मांदल से गूंजा प्रताप गौरव केंद्र

-रविवारीय अवकाश पर मेले में बढ़ी रेलमपेल -गवरी देखने उमड़े लोग उदयपुर, 6 सितम्बर। प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक सरोकारों से ओतप्रोत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला महोत्सव का तीसरा दिन मेवाड़ के लोक अनुष्ठान गवरी को समर्पित रहा। प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति, उदयपुर के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केंद्र में चल रहे इस मेले को तीसरे दिन रविवारीय अवकाश का लाभ मिला और सुबह से ही रेलमपेल शुरू हो गई। स्टॉल्स पर भीड़ रही। खरीदारी के साथ चकरी-डोलर पर बच्चों की भीड़ रही। दोपहर अभिजीत…
Read More
एकादशी व्रत कर मन के विकारों पर विजय पाने का संकल्प लें: प्रशांत अग्रवाल

एकादशी व्रत कर मन के विकारों पर विजय पाने का संकल्प लें: प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर, 6 सितम्बर। व्रत केवल भोजन छोड़ने का नाम नहीं, बल्कि उन विकारों को छोड़ने का संकल्प है, जो मनुष्य को भीतर से कमजोर बनाते हैं। एकादशी आत्मसंयम और आत्मशुद्धि का अवसर है। नारायण सेवा संस्थान के ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने एकादशी के पौराणिक प्रसंगों के माध्यम से जीवन को सरल, संयमित और सार्थक बनाने के संदेश साझा किए। उन्होंने मुर दैत्य और एकादशी देवी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कथा बाहरी शत्रु से अधिक मन के भीतर छिपे क्रोध, अहंकार और नकारात्मकता पर विजय पाने की प्रेरणा देती है।…
Read More
राजस्थान क्षत्रिय दमामी महासभा में समाजहित के अहम फैसले

राजस्थान क्षत्रिय दमामी महासभा में समाजहित के अहम फैसले

एकजुटता के साथ समाज उत्थान की नई दिशा तय, घनश्याम वर्मा के नेतृत्व पर जताया विश्वास महासभा में 250 से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता, शिक्षा और छात्रावास को लेकर लिए महत्वपूर्ण निर्णय उदयपुर, 6 सितम्बर। राजस्थान क्षत्रिय दमामी महासभा (त्ज्ञक्क्ड) की विशाल महासभा रविवार को चित्रकूट नगर स्थित समाज के छात्रावास भवन में आयोजित हुई। महासभा में 250 से अधिक समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समाजोत्थान के लिए समाजबंधुओं ने भरपूर समर्थन देते हुए महत्वपूर्ण अंशदान भी प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के संरक्षक रामनारायण जी बनावत ने की। महासभा का शुभारंभ त्ज्ञक्क्ड अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के…
Read More
सेवा के संकल्प के साथ अग्रवाल महासभा ने मनाया स्थापना दिवस

सेवा के संकल्प के साथ अग्रवाल महासभा ने मनाया स्थापना दिवस

अन्नपूर्णा रसोई में 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन, वर्षभर की सेवा गतिविधियों को किया याद उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई उदयपुर एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से जिला इकाई के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस सेवा कार्य के साथ मनाया गया। उदयपोल स्थित अन्नपूर्णा रसोई में गरीब एवं वंचित लोगों को भोजन कराया गया। जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्थापना दिवस पर करीब 200 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा वर्षभर समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। महासभा का उद्देश्य जरूरतमंदों की…
Read More
error: Content is protected !!