यंग अचीवर्स 2026 में प्रतिभाओं का भव्य सम्मान, छात्राओं के लिए 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप की सौगात
उदयपुर। पीएफसी एजुकेशन द्वारा एमएलएसयू यूनिवर्सिटी स्थित गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में आयोजित यंग अचीवर्स 2026 अवॉर्ड समारोह शिक्षा, सम्मान और करियर मार्गदर्शन का प्रेरणादायी मंच बनकर उभरा। निदेशक मीनाक्षी भेरवानी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोले गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान से हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत, लगन और शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता की ओर…
