दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं के लिए स्काउट-गाइड वॉलेंटियर्स ने दी सेवाएं
फतहनगर। फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका चुनाव में विशेष योग्यजन, दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं के मतदान को सुगम, सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, स्थानीय संघ मावली के स्काउट-गाइड वॉलेंटियर्स ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर सेवाएं प्रदान की। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह के निर्देशन में तैनात वॉलेंटियर्स मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं की सहायता की हैं। वॉलेंटियर्स द्वारा जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने, आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने तथा मतदान प्रक्रिया को सहज बनाने में मदद की। स्वयंसेवको ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी विशेष योग्यजन अथवा वयोवृद्ध मतदाता को मतदान…
