गुरु सान्निध्य से ही मिलता है सम्यक्त्व का प्रकाश, दादा गुरुदेव का जीवन मानवता के लिए प्रेरणाःसाध्वी डॉ. श्री विद्युतप्रभा श्रीजी
दादा गुरुदेव श्री जिनदत्त सूरिश्वर जी म.सा. की पुण्यतिथि पर वासुपूज्य दादाबाड़ी में गुणानुवाद,पूजा और श्रद्धा का अनुपम संगमउदयपुर। श्री वासुपूज्य मंदिर सूरज पोल दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के अंतर्गत शनिवार को साध्वी डॉ.श्री विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 की पावन निश्रा में दादा गुरुदेव जिनदत्त सूरिश्वर मसा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गुणानुवाद सभा में गुरु महिमा, आध्यात्मिक चिंतन और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी प्रज्ञानजना श्रीजी, साध्वी नमनरुचि श्रीजी, साध्वी योगरुचि श्रीजी एवं साध्वी तन्मय रुचि श्रीजी द्वारा मंगल गीत से हुआ। इसके…
