बीसीआई अल्फा की वर्कप्लेस विज़िट मेकअप आर्टिस्ट माला मोटवानी के स्टूडियो ‘शाइन एंड ग्लो’ पर 8 मई को

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट 8 मई को शहर के प्रसिद्ध ब्यूटी और मेकअप स्टूडियो ‘शाइन एंड ग्लो’ क्लासिक क्राउन अपार्टमेंट, शोभागपुरा सर्कल के पास में मेकअप आर्टिस्ट माला मोटवानी के वर्क प्लेस पर शाम 5:30 बजे आयोजित होगी।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस वर्कप्लेस विज़िट का उद्देश्य सदस्यों को नए बिजनेस मॉडल्स, क्रिएटिव इंडस्ट्री और एंटरप्रेन्योरशिप के बारे में करीब से समझने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच नॉलेज शेयरिंग और नेटवर्किंग को मजबूत करते हैं।

बीसीआई अल्फा के प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह करीर ने बताया कि इस कार्यक्रम में सदस्य एक-दूसरे के साथ इंटरैक्ट कर सकेंगे, नए आइडियाज एक्सचेंज करेंगे और बिजनेस ग्रोथ पर बात करेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!