पारस हेल्थ उदयपुर ने जेएसजी अरहम के साथ की साझेदारी

उदयपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए पारस हेल्थ उदयपुर ने जैन सोशल ग्रुप (जेएसजी) अरहम के साथ मिलकर रेडिसन ब्लू पैलेस रिज़ॉर्ट एंड स्पा में एक स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता का आयोजन किया। इस वार्ता में 200 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वस्थ रहने, बीमारियों का जल्द पता लगाने और इलाज़ के नए तरीकों के बारे में जानकारी साझा की। पारस हेल्थ उदयपुर के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष व डायरेक्टर डॉ अमित खंडेलवाल ने हृदय बीमारियों के बढ़ते बोझ और जल्दी कदम उठाने की आवश्यकता को दर्शाते हुए कहा कि हृदय सम्बन्धित बीमारियाँ कई पश्चिमी देशों की तुलना में लगभग 10 साल पहले हो रही हैं। अब 30 और 40 की उम्र के ज़्यादा लोग हृदय की गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह चिंता की बात है क्योंकि इनमें से कई मामलों को रोका जा सकता है। पारस हेल्थ उदयपुर के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन आर्थोपेडिक्स के सीनियर कंसल्टेंट डॉ आशीष सिंघल ने समय पर देखभाल और तकनीक की भूमिका के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि रोबोटिक तकनीक की मदद से ऑर्थोपेडिक देखभाल में काफी सुधार हुआ है। इस सत्र में लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने विशेषज्ञों के साथ सीधे संवाद किया और क्रोनिक बीमारियों के प्रबंधन पर जानकारी प्राप्त की और स्वस्थ लाइफ़स्टाइल की ओर बढ़ने के व्यावहारिक कदमों को समझा। इस पहल को ‘टीम अरहम’ का सहयोग मिला। इस टीम में अध्यक्ष ओमप्रकाश पोरवाल, संस्थापक अध्यक्ष आलोक पगारिया और सचिव विनोद चंदालिया शामिल थे। उनके प्रयासों के कारण से ही लोगों की सशक्त भागीदारी और व्यापक जनसंपर्क सुनिश्चित हो सका।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!