मांगों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ करेगा आंदोलन
उदयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के लिए उदयपुर संभाग की कार्यशाला रविवार को नाथद्वारा राजसमंद में संपन्न हुई। कार्यशाला में उदयपुर संभाग के सात जिलों के पदाधिकारियों सहित सैंकड़ों कार्मिकों ने भाग लिया। महासंघ की जिला शाखाओं तथा उप शाखाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सात संकल्पों को पूर्ण करवाने के लिए तैयारियों को तेज करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों के प्रति पूर्णतया असंवेदनशील है। महासंघ के द्वारा बार-बार सरकार को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कर्मचारियों की पदोन्नति विसंगति, वेतन विसंगति दूर करवाने…
