श्री राजपूत करणी सेना ने किया झाडोल क्षेत्र का दौरा, नई कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। श्री राजपूत करणी सेना के संगठन विस्तार अभियान के तहत उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में सुराणा, कुंडाल, डोडावली, देवास सहित विभिन्न गांवों में संगठन की बैठकें आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान करणी सेना के पदाधिकारियों का विभिन्न स्थानों पर ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला ने बताया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। बैठकों में स्थानीय युवाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा गया। इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना के संभाग अध्यक्ष डॉ. परमवीर सिंह दुलावत, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया, संभाग उपाध्यक्ष उदय सिंह देवड़ा, महामंत्री रणजीत सिंह शक्तवात,जिला प्रभारी फतह सिंह देवड़ा,महामंत्री पर्वत सिंह देवड़ा उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, महेंद्र सिंह,मानवेन्द्र सिंह,हनुमंत सिंह,जिला महामंत्री परवेज सिंह देवड़ा, जिला पढ़ाधिकारी सम्पत सिंह देवड़ा,तेज सिंह मोजावत,नरेन्द्र सिंह,करण सिंह,लक्ष्मण सिंह,वलभग्नगर तहसील प्रभारी उदय सिंह राणावत,मावली तहसील प्रभारी झाला महेंद्र सिंह करगेट सहित सभी सायरा, गोगुंदा, जाड़ोल एवं फलासिया के सभी तहसील अध्यक्ष एवं संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह झाला ने बताया कि आगामी दिनों में उदयपुर जिले की सभी तहसीलों में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा इसके पश्चात उदयपुर देहात स्तर पर एक विशाल संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संभाग अध्यक्ष डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने कहा कि यह वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन धरती है। हम सभी महाराणा प्रताप के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए मेवाड़ में नई ऊर्जा का संचार करने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। समाज हित, हिंदू धर्म एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण और उत्थान के लिए श्री राजपूत करणी सेना सदैव तत्पर रहेगी। इस अवसर पर महंत सागरनाथ महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!