उदयपुर में चली धूलभरी हवा, कई पेड धराशायी, बारिश ने दी गर्मी से राहत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। उदयपुर शहर व आसपास क्षेत्र में रविवार को दोपहर में तेज धूल भरी हवाएं चलने के साथ ही कुछ देर के बारिश हुई। तूफानी हवा के चलते शहर में कई जगहों पर पेड धराशायी हो जाने के साथ ही उनके नीचे कई दुपहिया वाहन दबने से क्षतिग्रस्त हो गए। बारिश के चलते शहर में कई मुख्य सडकों पर निकासी के अभाव में पानी जमा हो गया।

इससे यातायात बाधित होने के साथ ही शहरवासियों कों आवागमन में परेशानी हुई। शहर व आसपास क्षेत्र में रविवार को सुबह से दोपहर तक धूप निकली। तेज गर्मी के साथ ही वातावरण में उमस बढ गई। दोपहर करीब एक बजे आसमान काली घटाओं से ढक गया और करीब डेढ बजे तेज धूलभरी हवाएं चल पडी। सडकों पर धूल मिटृटी उडने से लोगों को कुछ देर के लिए सडक पर रुक जाना पडा। लोगों को कुछ दूर आगे तक दिखाई नहीं दे रहा था। तेज हवा के चलते शहर के रूपसागर चौराहा, प्रताप गौरव केंद्र—देवाली मार्ग व अन्य स्थानों पर बडे पेड उखड कर धराशायी हो गए। इन पेडों के नीचे कई चारपहिया, दुपहिया वाहन दब जाने से क्षतिग्रस्त हो गए। लोग अपने वाहनो को बचाने के लिए दौडने लगे। करीब 20—25 मिनट तेज बारिश के चलते सडकों पर पानी बहने के साथ ही जमा हो गया। यहां निकासी के अभाव में पानी काफी देर तक भरा रहा जिससे गुजरते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा। मौसम कार्यालय डबोक के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया जो शनिवार को क्रमश: 37.0 डिग्री व 23.2 डिग्री था। उदयपुर में रविवार को सुबह 8.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक 33.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के बाद शाम को उदयपुर में मौसम सुहावना हो गया। रविवार की छुट्टी होने से लोग शाम को फतहसागर पाल पर उमड पडे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!