माँझी मंदिर पर प्री-वेडिंग व प्रवेश शुल्क का विरोध तेज
श्यामजी माझी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के साथ जुड़े कई धार्मिक संस्थाएं एवं संगठन, देवस्थान विभाग के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ एवं चलाया हस्ताक्षर अभियान उदयपुर। देवस्थान विभाग द्वारा पिछले दिनों टेंडर कर माँजी मंदिर पर प्री-वेडिंग व प्रवेश शुल्क लगाया गया, जिसे हटाने के लिए विगत 2 वर्षों से श्री सरदार स्वरूप श्यामजी माझी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति आंदोलनरत है। कई बार विभाग को प्री वेडिंग वी प्रवेश शुल्क लगाए जाने पर आम जनता एवं क्षेत्र वासियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया लेकिन विभाग ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण आमजन एवं क्षेत्र…
