श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 4 का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न
उदयपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 4 के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर आदिनाथ भगवान का विधान, सांस्कृतिक संध्या और ध्वजा परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष कमल कुमार जैन ने बताया की प्रतिष्ठा चार्य श्री विनोद पगारिया के सानिध्य मे प्रथम दिन श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा और आदिनाथ भगवान का विधान धूम धाम से किया गया और शाम की सांस्कृतिक संध्या में मंदिर द्वारा संचालित श्री शांतिसागर जैन पाठशाला के बच्चो द्वारा धार्मिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर ब्राह्मी महिला परिषद द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में उप महापौर पारस सिंघवी,समारोह गौरव राजेश बी शाह,…
