सत्यापन के अभाव में बंद हो सकती है पेंशन
उदयपुर, 10 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वार्षिक सत्यापन के अभाव में पेंशन बंद हो सकती है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन, एकल नारी एवं विधवा पेशन, कृषक सम्मान पेंशन एवं दिव्यांगजन पेंशन के तहत जिले के लगभग 3,25,487 पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स को साल में एक बार वार्षिक सत्यापन प्रतिवर्ष दिसम्बर माह में करवाना होता है। इस वर्ष दिसम्बर छह माह से अधिक समय व्यतीत हो जाने के…
