फतहनगर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से वार्ता कर शिक्षकों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। वार्ता सकारात्मक रही। शिक्षा मंत्री द्वारा अधिकांश मांगो पर त्वरित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए।
संगठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) राज्य के शिक्षकों का बड़ा संगठन है, जो 3 लाख शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थियों के हित में चिंतन मंथन करते हुए नवाचार व नवोन्मेश के लिए सदैव तत्पर रहता है। इस सम्बन्ध में वार्ता में प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षा में स्टाफिंग पैटर्न शीघ्र लागू कर सत्र 2019-20 से 2025-26 तक क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का शीघ्र आवंटन कर पदस्थापन करने और जितने विषय है उतने व्याख्याता के पद दिए जाने, इसके साथ स्टाफिंग पैटर्न में कक्षा 11 एवं 12 में नामांकन के पैरामीटर में संख्या कम किए जाने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किये जाने,शिक्षकों के सभी संवर्गों की पदोन्नति करने, विशेषतः तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति जो 6 सत्रों की बकाया हैं उसे शीघ्र करने, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों को पुनर्स्थापन का विकल्प दिया जाने, शिक्षा विभाग में नए जिलों के गठन के उपरांत शिक्षकों एवं कार्मिकों की वरिष्ठता यथावत रखी जाने जिससे उन्हें पदोन्नति से वंचित ना होना
अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल ने बताया कि शहरी क्षेत्र व आस पास के शिक्षकों की प्रतियोगी परीक्षाओं में ड्यूटी देने से शिक्षकों को अवकाश नहीं मिल पाता जिसका उचित प्रबंध किया जाए, साथ ही परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उच्च शिक्षा, तकनीकी एवं अन्य विभागों को शामिल कर वही के स्टाफ की ड्यूटी लगायी जाए,
समसा द्वारा दी जाने वाली ग्रांट ,प्रशिक्षण, पाठ्य पुस्तक, खेलकूद सामग्री आदि का वार्षिक कैलेंडर जारी कर राशि समय पर जमा की जानी चाहिए, पंचायती राज विभाग को नॉन ऑटोनॉमस बॉडी में मानने के कारण इनको पूरी सेवा अवधि का लाभ
अन्य सेवा में जाने पर नहीं मिल पा रहा है इसके लिए नियमो में संशोधन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम नामांकन होने पर भी राजस्व ग्राम के विद्यालय को मर्ज नहीं किया जाना चाहिए, विदेशी एनजीओ बीसीजी को समसा से बाहर करने की बात की गई।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के साथ प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा एवं प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल उपस्थित रहे।
