त्रिशला जागृति मंच ने लगाए औषधि एवं फलदार पौधे
उदयपुर 06 अगस्त। त्रिशला जागृति मंच द्वारा सेक्टर 14 स्थित शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल के पास नगर निगम द्वारा संचालित पार्क में गुरूवार को हरियालो राजस्थान- एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। त्रिशला जागृति मंच की सभी बहिनों ने औषधि एवं फलदार पौधे लगाये तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।
मंच अध्यक्ष डाॅ. किरण जैन ने हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्त्व बताते हुए कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक है जब पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जायें। जैन ने अधिक से अधिक पौधें लगाने और दूसरों को भी इसके लिऐ प्रेरित करने का आहवान किया।
कार्यक्रम संयोजक रुचि जैन एवं डोली जैन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण को माध्यम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रकृति एवं मातृत्व दोनों के सम्मान का संदेश देता है। तथा उन्होंने समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति मंच की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में महामंत्री पूनम जैन, डोली जैन, ज्योति सिंघवी, विशाखा जैन, शिल्पा संगावत, संगीता मेहता, सेजल संगावत, मंजु टीमरवा, पुष्पा पंचोली एवं शिशु निकेतन स्कूल प्रिंसिपल बबीला लाॅरेंस सहित बडी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।
‘हरियालो राजस्थान- एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारम्भ
