Udaipur News

देसी हथकड़ महुआ शराब जप्त 

देसी हथकड़ महुआ शराब जप्त 

 (प्रतीक जैन)  खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र खेरवाड़ा में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुए हेड कांस्टेबल गोविंद सिंह द्वारा वाल दर फला सुवेरी में शांतिलाल पुत्र खला मीणा उम्र 55 साल निवासी वालधर फ़ला सुवेरी के खिलाफ अवैध रूप से बिना अनुज्ञा पत्र के 5 लीटर देसी महुआ हथकड़ शराब को अपने कब्जे में रखने एवं परिवहन करते हुए पाए जाने का प्रकरण दर्ज किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल दानवीर सिंह द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
पंख पर अद्भूत चित्रकारी देख अभिभूत हुए गृहमंत्री

पंख पर अद्भूत चित्रकारी देख अभिभूत हुए गृहमंत्री

आदिवासी कलाकार मांगीलाल गमेती ने गृहमंत्री और संस्कृति मंत्री को भेंट की कृति उदयपुर, 17 जुलाई। उदयपुर के आदिवासी कलाकार मांगीलाल गमेती की पक्षियों के पंखों पर की गई अद्भूत चित्रकारी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को अभिभूत कर दिया। माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जनजाति कलाकारों के लिए संचालित बनफूल से संबद्ध देवाली उदयपुर निवासी मांगीलाल गमेती ने गुरूवार को जयपुर में आयोजित सहकार सम्मेलन के दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों को अपनी कृतियां भेंट की। छोटे से पंख पर भगवान श्री कृष्ण की चित्राकर्षक छवि देखकर…
Read More
 नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों की आंखों में झलकी उम्मीद की चमक

 नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों की आंखों में झलकी उम्मीद की चमक

राजकीय सेवा में नई उड़ान सहकार एवं रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 244 नव चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र उदयपुर, 17 जुलाई। युवाओं के सपनों को पंख देने और सरकारी सेवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला नजारा गुरुवार को उदयपुर के टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच सभागार में देखने को मिला। यहाँ आयोजित “सहकार एवं 5वें रोजगार उत्सव” के जिला स्तरीय समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में नवचयनित 244 अभ्यर्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जब राजकीय सेवा में नियुक्ति पत्र सौंपे गए तो अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों की खुशी देखते ही बन रही थी।…
Read More
सृजन की सुरक्षा योजना के तहत चीरवा में 111 पौधों का रोपण

सृजन की सुरक्षा योजना के तहत चीरवा में 111 पौधों का रोपण

रालसा वन व बालिका वर्ष 2025 उदयपुर, 17 जुलाई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान  में जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण सचिव एवं एडीजे कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में रालसा वन व बालिका वर्ष 2025, सृजन की सुरक्षा योजना के तहत सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि रालसा वन व बालिका वर्ष 2025, सृजन की सुरक्षा योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा चीरवा गांव को गोद लिया गया है। इसके तहत चीरवा ग्राम पंचायत…
Read More
बॉलीवुड में कदम रखने वाले उदयपुर नकुल रोशन सहदेव की पहली फिल्म मर्डरबाद आज होगी रिलीज़

बॉलीवुड में कदम रखने वाले उदयपुर नकुल रोशन सहदेव की पहली फिल्म मर्डरबाद आज होगी रिलीज़

उदयपुर। उदयपुर के उभरत हुए कलाकार नकुल रोशन सहदेव ने बॉलीवुड में कदम रखकर अपनी पहली फिल्म मर्डरबाद कल देशभर के सिनेमाघारों में रिलीज होने जा रही है। इस सन्दर्भ में आज अशोका पैलेस स्थित मधुश्री में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि फिल्म मर्डरबाड़ का निर्देशन अर्नब चटर्जी ने किया है। यह फिल्म अक्जी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रिलायंस एंटरटेनमेंट है। फिल्म के छायाकार बिनोद प्रधान और एक्शन निर्देशक शाम कौशल हैं। नकुल रोशन सहदेव ने बताया कि इस फिल्म कर अधिकांश शूटिंग जयपुर, राजस्थान में हुई है, और यह फिल्म दर्शकों को एक…
Read More
सहयोग के भाव हो-आचार्य श्री ज्ञानेश

सहयोग के भाव हो-आचार्य श्री ज्ञानेश

उदयपुर। उदयपुर के उपनगर न्यू भूपालपुरा के अरिहंत भवन में विराजित आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज ने धर्म सभा में कहा कि यह किसकी दुआओं ने सिर पर हाथ रखा है, हजारों मुश्किलें हैं फिर भी थाम रखा है। घर की, परिवार की, व्यापार की परेशानियां पल-पल सर पर खड़ी है। 99 समाधान है, एक परेशानी सबको दरकिनार कर देती है। आपकी कार बढ़िया है, उसमें इंजन आदि सब बढ़िया है, बस एक टायर में लीकेज है वह आपकी गाड़ी को खड़ा कर देगा। वैसे ही एक परेशानी सारी जिंदगी के काम रोक देती है। इसलिए 15 मिनट ही सही रोज…
Read More
सुखलेचा परिवार ने अहमदाबाद में कराया जैन समाज का प्रथम देहदान

सुखलेचा परिवार ने अहमदाबाद में कराया जैन समाज का प्रथम देहदान

उदयपुर 17 जुलाई। सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए 79 वर्षीय स्वर्गीय शंकरलाल दक जैन का आज सुखलेचा परिवार ने अहमदाबाद के बी.जे. मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल, अहमदाबाद में देहदान एवं नेत्रदान करया। यह अहमदाबाद जैन समाज का प्रथम देहदान, सुखलेचा परिवार का 10वां देहदान एवं लच्छीराम हंजाबाई सुखलेचा चैरिटेबल ट्रस्ट,उदयपुर द्वारा आयोजित 42वां देहदान है। शंकरलाल दक का स्वर्गवास कल हो गया था। उन्होंने 15 वर्ष पूर्व स्वयं देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प लिया था। इस पुनीत संकल्प को उनके परिजनों ने अत्यंत धैर्य, संयम एवं दृढ़ संकल्प के साथ साकार किया।…
Read More
धर्म के विपरीत आचरण करने वाला नीच कुल का होताःविरलप्रभाश्री

धर्म के विपरीत आचरण करने वाला नीच कुल का होताःविरलप्रभाश्री

उदयपुर। सूरजपोल स्थित दादावाड़ी में आयोजित धर्मसभा में बोलते हुए साध्वी विरल प्रभा श्रीजी ने कहा कि संसार एक झूला है। कभी ऊपर कभी नीचे। इसी तरह भाव के कारण आत्मा कभी उच्च कुल तो कभी नीच कुल में पैदा हुए। कुत्ते को भूख लगी तो इस घर से उस घर तलाश में दौड़ेगा क्योंकि बोल नही सकता। मनुष्य भव में जिन धर्म मिला, यह उच्च कुल का भाव है। फिर नीच कौन? धर्म के विपरीत आचरण करने वाला नीच कुल का है। उच्च कुल में हो लेकिन उसका अभिमान नही करना ही उच्च कुल का प्रतीक है अन्यथा अगले…
Read More
रोटरी प्रान्त 3056 का इस वर्ष थेलिसिमिया पर समाजसेवा का मुख्य फोकस रहेगाःप्रज्ञा मेहता

रोटरी प्रान्त 3056 का इस वर्ष थेलिसिमिया पर समाजसेवा का मुख्य फोकस रहेगाःप्रज्ञा मेहता

रोटरी क्लब उदय व रोटरी क्लब उद्यम का संयुक्त पदस्थापना समारोह आयोजित उदयपुर। रोटरी क्लब उदय व रोटरी क्लब उद्यम का संयुक्त पदस्थापना दिवस समारोह आज दौलतगढ़ रिसोर्ट में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि रोटरी प्रान्त 3056 की प्रान्तपाल प्रज्ञा मेहता थी। समारोह में प्रज्ञा मेहता ने रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष राघव भटनागर,सचिव ललिता पुरोहित व रोटरी क्लब उद्यम के अध्यक्ष वैभव शर्मा व सचिव जूली मारमट को शपथ दिलाने पश्चात समारोह में बोलते हुए कहा कि रोटरी प्रान्त 3056 इस वर्ष मुख्यतः थेलिसिमिया बीमारी पर कार्य करेगा। इसके लिये अधिकाधिक रक्तदान एवं शादी पूर्व थेलिसिमिया जांच…
Read More
उदयपुर पुलिस का तस्करों पर शिकंजा: भजनलाल विश्नोई 5.43 लाख रुपयों, अवैध हथियार और चोरी की कार संग गिरफ्तार

उदयपुर पुलिस का तस्करों पर शिकंजा: भजनलाल विश्नोई 5.43 लाख रुपयों, अवैध हथियार और चोरी की कार संग गिरफ्तार

हिरणमगरी थाना और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, दो क्विंटल डोडाचूरा खरीदने की तैयारी में था वांटेड अपराधी उदयपुर  16 जुलाई। उदयपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर डीएसटी और थाना हिरणमगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात तस्कर भजनलाल विश्नोई पुत्र भागीरथ को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गोयल ने बताया कि जालौर जिले के खारा गांव का रहने वाला 21 वर्षीय भजनलाल विश्नोई के खिलाफ पहले से ही गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। थाना करड़ा पुलिस पर जानलेवा हमला और कैम्पर लूट…
Read More
error: Content is protected !!