पंच गौरव – तैराकी टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिताएं
नन्हें तैराकों ने दिखाया खेल कौशल गोगुन्दा, सायरा व देवला ब्लॉक की स्पर्धाएं आयोजित उदयपुर, 11 मार्च। पंच गौरव योजनान्तर्गत एक जिला एक खेल के तहत चयनित तैराकी को प्रोत्साहित करने तथा जिले की प्रतिभाओं को तलाश कर तराशने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता, युडीए अध्यक्ष राहुल जैन के निर्देशन में चल रहे ब्लॉक स्तरीय तैराकी टेलेन्ट सर्च को लेकर खिलाड़ियों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के तृतीय चरण में बुधवार को गोगुन्दा, सायरा एवं देवला की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं राजतिलक रिसॉर्ट जसवन्तगढ़ में आयोजित हुई। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि ग्रामीण…
